Wed. May 8th, 2024
नेपाल में भारी बारिश

नेपाल के हाइड्रोलॉजी और मैट्रोलोजी विभाग ने शुक्रवार को नदियों के जल स्तर के बढ़ने पर चेतावनी जारी की है। पानी का जलस्तर देश के दक्षिणी सपाट जमीन पर बढ़ा है। काठमांडू घाटी, बागमती, बिशुमती, मनोहरा और नक्खू के भीतर चार प्रमुख नदियों का डेल्टा का स्तर देश में चेतावनी के स्तर से ऊपर बढ़ गया था।

नेपाल टेलिकॉम और एनसेल ने सन्देश के जरिये स्थानियों को चेतावनी दे दी है। नदियों के नजदीक रहने वाले लोगो को विशेषकर तेराई क्षेत्र में शनिवार को सावधानी की सलाह दे दी है। इसे नोट करना चाहिए कि अधिकतर नदियों का बहाव नेपाल से बिहार तक होता है।

भारी बारिश भारतीय क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालातो को उत्पन्न कर देगा। कोसी, कर्चा और भागमती जैसी नदियों में भारी बारिश के कारण उभार आ सकता है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *