Sat. Apr 20th, 2024
    नेपाल

    नेपाल की प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरूवार को एक स्थानीय होटल में बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी और यह पश्चिमी शहर धनगडी में हुआ था। धमाके के स्थल से चीनी पिस्तौल को बरामद किया गया है। प्रतिबन्धि पक्ष ने बयान में कोई जानकारी नहीं दी है।

    नेपाल में धमाका

    विस्फोट में समूह के एक संदिग्ध की मृत्यु का दावा किया गया है जबकि चार अन्यो का इलाज जारी है। इसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। मृतक राम बहादुर सिंह एनसीपी का भाग था, धमाके को अंजाम देने में पुलिस ने इस व्यक्ति को संदिग्ध माना है।

    जिला पुलिस अध्यक्ष दक्ष कुमार बस्नेत ने फ़ोन पर एएनआई से कहा कि “माया मेट्रो अस्पताल में पांच जख्मियों में से एक ने मौत के आगे घुटने टेक दिए हैं। उसकी पहचान राम बहादुर सिंह के तौर पर हुई है, बझांग जिले का निवासी है। डॉक्टर्स ने हमें सूचना दी कि उनके शरीर पर काफी चोटे थी और उसने गुरूवार को 11:30 बजे तक आखिरी साँस ली थी।”

    उन्होंने कहा कि “सिंह को प्रतिबंधित नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य और एक पूर्व माओवादी विद्रोही घोषित कर दिया गया है। उसने टिफिन बॉक्स में एक बम लिया हुआ था जिसे भेजने की तैयारी की जा रही थी और मध्य में धमाका किया जाना था जबकि वह क्त होटल में था।”

    अन्य चार लोगो उसवकी पहचान केशवराज पांडे, लक्ष्मण सरेला, जीतेन्द्र यादव और एक भारतीय नागरिक मोबिन खान का भी भी इलाज जारी है। जख्मियो में लक्ष्मण सरेला को अन्य लड़ाके के तौर पर प्रतिबंधित समूह का सदस्य घोषित किया गया है। यह व्यक्ति जबरन वसूली, धमाको और आर्सन हमलो में शामिल है। वह बेहद नाजुक स्थिति में हैं।

    पुलिस ने शुरुआत में धमाके का कारण सिलिंडर के फटने को माना था। समस्त राष्ट्र में सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया है और इसकी तफ्तीश भी जारी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *