Wed. Apr 24th, 2024
नेपाल में नया कानून

नेपाल की सरकार ने एक नए कानून को लागू करने की योजना बनायीं हैं, जिसके तहत वृद्ध अवस्था में माता-पिता के खर्च का वहन बच्चों को करना होगा। नए नेपाली कानून के तहत बच्चों को अपने माता-पिता के खाते में अपनी वेतन का 5 से 10 प्रतिशत जमा करना होगा।

प्रधानमन्त्री के मीडिया सलाहकार कुंदन अर्याल के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में वरिष्ठ नागरिक एक्ट-2006 के तहत इस बिल को प्रस्तावित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बिल का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा है। संसद में इस बिल को समर्थन मिलने के बाद यह लागू किया जायेगा।

नए नियम के मुताबिक बच्चों को अपने वृद्ध माता- पिता के खाते में अपनी आय का 5 से 10 प्रतिशत जमा करना होगा।जारी वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को वरिष्ठ नागरिक की सूची में रखा जाता है। यह कानून बच्चों को अपने वृद्ध माता-पिता की जिम्मेदारी लेने के बाबत सीख देता है।

इस कानून की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस जुर्माना राशि को बच्चों के वृद्ध माता-पिता के खाते में जमा किया जायेगा। यह कानून बाध्य करता है कि बच्चा अपने वृद्ध माता-पिता का ख्याल रखने के लिए उनकी वित्तीय सहायता में योगदान दें।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *