Sat. Apr 20th, 2024
    नीदरलैंड

    डच किंग विल्लेम अलेक्सेंडर ने कहा कि “नीदरलैंड के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण है और दोनों देश कई सेक्टरों में सहयोग कर सकते हैं जिसमे कृषि, जल प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शामिल है। डच महाराज इस महीने के आखिर में अपनी रानी के साथ भारत की यात्रा पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि “कारोबार के लिए भारत एक बेहतरीन स्थान है।”

    भारत-नीदरलैंड संबंध

    उन्होंने कहा कि “नीदरलैंड के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण है। मुझे ख़ुशी है कि परंपरा को निभाते हुए मैं और रानी मक्सिमा अक्टूबर में भारत की यात्रा पर जायेंगे। भारत अद्भुत है, उनके समक्ष जीवंत तकनीक, नवीनीकरण और कारोबार के लिए बेहतरीन स्थान है। जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए वह यूरोपी देशो की मदद कर सकते हैं।”

    उन्होंने कहा कि “हमारे समक्ष वो लोग है जो हमारे गृह के सतत भविष्य पर यकीन रखते हैं। भारतीय लोग अपनी धार्मिक गतिविधियों से गृह की महत्वता को उजागर करते हैं। तो वह हमारी मदद कर सकते हैं कि कैसे गृह को बचाया जा सकता है। हम कृषि, जल प्रबंधन और विभिन्न क्षेत्रों की चीजो को एक-दूसरे से सीख सकते हैं।

    नीदरलैंड में भारत के राजदूत वेणु राजामोनी ने दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय संबंधो के इतिहास पर किताब लिखी है। राजा ने कहा कि “यह भारतीय इतिहास का महान किस्सा है। हम उनके बेहद आभारी है कि उन्हें दोनों देशो के इतिहास के बारे में बेहद जानने को मिला था।

    राजामोनी की किताब का शीर्ष ‘इंडिया एंड नीदरलैंड-पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर को एम्स्टर्डम में सेमिनार के दौरान लांच किया गया था। इसकी पहली प्रति विल्लेम अलेक्सेंडर को भेंट की गयी थी। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दूतावास और रॉयल एशियाई आर्ट सोसाइटी ने ने किया था।

    किताब में कुछ अलग तथ्य होने के बाबत अलेक्सेंडर ने कहा कि “इस किताब का तथ्य होने के कारण मुझे प्बिल्कुल मालूम है। इसमें कई आश्चर्यचकित और खुबसूरत किससे हैं। भारत की यात्रा के बाबत उन्होंने कहा कि “इस यात्रा में मैं  25 वीं टेक्नोलॉजी कांफ्रेंस और जल प्रबंधन के बारे में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से सीखूंगा। भविष्य के लिए आगामी यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *