Thu. Apr 25th, 2024
    नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार

    कल बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महागठबंधन के टूटने के बाद अब भाजपा ने उन्हें समर्थन देने की बात की है। भाजपा के समर्थन से नीतीश एक बार फिर सत्ता में लौटेंगे।

    आपको बता दें की तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर लालू यादव और और नीतीश कुमार के बीच मतभेद पैदा हो गए थे, जिसकी वजह से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन टूट गया था। उनके फैसले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को ट्वीट करके बधाई दी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नीतीश कुमार का स्वागत है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाये गए उनके हर कदम का भाजपा समर्थन करती है।

    इसके बाद भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात कही। भाजपा के समर्थन से अब नीतीश कुमार एकबार फिर सत्ता में लौट आये हैं और आज प्रातः 10 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावनाएं हैं। कहा जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शेष कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह बाद में होगा। सुशील मोदी फिर से उपमुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालेंगे।

     

    By हिमांशु पांडेय

    हिमांशु पाण्डेय दा इंडियन वायर के हिंदी संस्करण पर राजनीति संपादक की भूमिका में कार्यरत है। भारत की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु भारत की राजनीतिक उठापटक से पूर्णतया वाकिफ है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद, राजनीति और लेखन में उनके रुझान ने उन्हें पत्रकारिता की तरफ आकर्षित किया। हिमांशु दा इंडियन वायर के माध्यम से ताजातरीन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों को आम जन तक पहुंचाते हैं।