Sat. May 18th, 2024
rajgeer

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर मे महात्मा बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी की मौजूदगी मे नीतीश कुमार ने महात्मा बुद्ध की जिस प्रतिमा का अनावरण किया जो  देश मे महात्मा बुद्ध की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है। घोडा कटोरा झील के बीच में स्थापित बुद्ध की ये प्रतिमा 16 मीटर ब्यास वाले पेडस्टल पर स्थित है 45,000 घनफुट गुलाबी बलुआ पत्थर से बनी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नाव के जरिये घोडा कटोरा झील मे बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा करते हुये प्रार्थना की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुये कुमार ने कहा कि घोरा कटोरा झील एक ऐतिहासिक झील है जो 5 पहाड़ियों से घिरी हुई है। पर्यटक झील का भ्रमण करते हुये महात्मा बुद्ध की प्रार्थना भी कर सकते हैं। उन्होने कहा ‘एक खूबसूरत और बड़ा पार्क भी यहाँ पर बनाया गया है। यहाँ पेट्रोल और डीजल वाहनो का आना मना है। सिर्फ इलेक्ट्रोनिक वाहन ही यहाँ तक आ सकते हैं। आने वाले वक़्त मे ये स्थान पर्यावरण पर्यटन के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘इस इलाके में लोगों को पैदल आना होगा अथवा वह साइिकल से या फिर तांगे (घोड़ा गाड़ी) से आ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कहा जाता है इस स्थान पर गुरू नानक देवजी भी आए थे।

मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का भी उद्घाटन किया।

By आदर्श कुमार

आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *