Mon. May 20th, 2024
निश्चयवाचक सर्वनाम

इस लेख में हम सर्वनाम के भेद निश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में पढेंगे।

(सर्वनाम के बारे में गहराई से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – सर्वनाम – परिभाषा, भेद, उदाहरण)

विषय-सूचि

निश्च्यवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान की निश्चितता का बोध हो वे शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

इस सर्वनाम के अंतर्गत ‘यह’ और ‘वह’ आते हैं।  ‘यह‘ निकट के लिए आता है। ‘वह‘ दूर के लिए प्रयुक्त होता है। यानी, जिस सर्वनाम से वक्ता के पास या दूर की किसी वस्तु के निश्र्चय का बोध होता है, उसे ‘निश्र्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।

सरल शब्दों में- जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- यह, वह, ये, वे आदि।

नोट: ‘यह’ और ‘वह’ पुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्च्यवाचक सर्वनाम भी। निचे दिए गए उदाहरणों को देखे :

  • आजकल यह कुछ खाता-पीता नहीं है।

इस वाक्य में ‘यह’ शब्द के जरिये किसी पुरुष का बोध कराया जा रहा है, इस कारण से ‘यह’ एक निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

  • वह एक बार फिर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा।

इस वाक्य में एक निश्चित व्यक्ति का बोध हो रहा है, जिसके नाम की जगह ‘वह’ शब्द सर्वनाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस कारण से ‘वह’ एक निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

  • यह गाय है।

इस वाक्य में वक्ता गाय का बोध कराने के लिए ‘यह’ शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। इस कारण से यह वाक्य भी निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

  • वह विलायती घोडा है।

ऊपर दिए गए वाक्य ‘वह’ घोड़े की निश्चितता के लिए प्रयुक्त हुआ है। इस कारण से ‘वह’ शब्द निश्च्यवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएंगे।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण:

  • यह पुस्तक सोनी की है।
  • ये पुस्तकें रानी की हैं।
  • यह कार मेरी है।
  • यह एक गाय है
  • यह नेहा के खिलोने हैं।
  • यह चित्र मेरे द्वारा बनाया गया है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में निश्चितता के लिए ‘यह’ शब्द का प्रयोग किया गया है। ‘यह’ शब्द पास की चीज़ की और संकेत करने के लिए प्रयोग किया जाता है जैसे यह कार, यह खिलोने आदि। अतः यह निकटवर्ती निश्च्यवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आता है।

  • वह सड़क पर कौन आ रहा है।
  • वे सड़क पर कौन आ रहे हैं।
  • वह मोटरबाइक तुम्हारी है।
  • वे मिठाइयाँ  हैं।

जैसा की हम  गए तीन वाक्यों में देख सकते हैं की वह एवं वे शब्द का  प्रयोग करके किसी दूर की वास्तु की तरफ संकेत किया जा रहा है। इसके साथ हम यह भी जानते हैं की जब ऐसा शब्द जोकि किसी दूर की वस्तु की और संकेत करने में प्रयोग किया जाता है तो वह शब्द दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आता है।

  • वह नेहा के चित्र हैं।
  • वह औजार तुम्हारे तो नहीं लगते।
  • वे गाड़ियां यहाँ आ रही हैं।
  • वे मोटर हीरो की हैं।
  • वह गाडी चल नहीं रही है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में वस्तुओं में निश्चितता के लिए ‘वह‘ या ‘वे’ का प्रयोग किया गया है। ‘वह’ शब्द का प्रयोग किसी दूर की चीज़ की तरफ संकेत करने के लिए किया गया है। अतः ‘वह’ दूरवर्ती निश्च्यवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आता है।

निश्च्यवाचक सर्वनाम के कुछ अन्य उदाहरण:

  • वह सड़क पार कर रहा है।
  • यह बहुत मेहनती लड़का है।
  • वह लड़का बहुत आलसी है।
  • यह एक पर्वतारोही है।
  • यह माउंट एवेरेस्ट पहाड़ है।
  • ये गाडी को बहुत तेज़ चलाता है।
  • जो ऊपर उड़ रहा है वह एक वायुयान है।
  • देखो यह वही लड़का है जो मरने वाला है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेन्ट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम – परिभाषा, उदाहरण
  2. निजवाचक सर्वनाम – परिभाषा, उदाहरण
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

9 thoughts on “निश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण”
  1. मैं अन्य पुरुषवाचक तथा निश्चयवाचक सर्वनाम में अंतर ठीक से समझ नहीं सका। क्या अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम का प्रयोग केवल मनुष्यों के लिए ही होगा या अन्य वस्तुओं के लिए भी होगा ? ‘वह लड़का मेरा भाई है।’ – इस वाक्य में वह तो सार्वनामिक विशेषण है, फिर हम उसे निश्चयवाचक सर्वनाम क्यों कहेंगे ?
    ‘वह मेरा मकान था।’ इस वाक्य में ‘वह’ शब्द क्या है ? यहाँ पर ‘वह’ शब्द अन्य पुरुषवाचक क्यों नहीं हो सकता है ?

  2. वे भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे ।

    इसमे कौन सा सर्वनाम है। कृपा जरूर बताए

  3. निश्चयवाचक सर्वनाम और अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम में क्या फर्क है ?

  4. निश्चयवाचक सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में अंतर क्या हैं?

  5. आपने बहुत अच्छी पोस्ट लिखी है। इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *