Tue. Apr 23rd, 2024
    आईपीएल 2019 ऑरेज कैप

    आईपीएल ऑरेंज कैप 2019: कोलकाता के बाए-हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस आईपीएल संस्करण का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है जिसके बाद उन्होने ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के पंत को पछाड़ा है। बाए-हाथ के इस बल्लेबाज ने 34 गेंदो में 63 रन का पारी खेली थी, जिसके बाद अब उनके नाम दो मैचो मैं 131 रन है।

    दिल्ली कैपिटल्स के पंत के नाम दो मैचो में 103 रन है। केकेआर का रॉबिन उथप्पा इस सूची में 102 रन के साथ तीसरे स्थान पर है। उनके पिछे क्रिस गेल (88) और आंद्रे रसल (97) शीर्ष पांच खिलाड़ियो की सूची में शामिल है।

    यह कैप उस खिलाड़ी को मिलती है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाता है, और जिस खिलाड़ी के पास टूर्नामेंट के अंत में यह कैप होती है उसे ईनामी राशि भी दी जाती है।

    आईपीएल के 12वें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी-
    1. नितिश राणा – 131 (कोलकाता नाईट राइडर्स)
    2. ऋषभ पंत – 103 ( दिल्ली कैपिटल्स)
    3. रॉबिन उथप्पा – 102 (कोलकाता नाईट राइडर्स)
    4. क्रिस गेल – 99 (किंग्स इलेवन पंजाब)
    5. आंद्रे रसल – 97 (कोलकाता नाईट राइडर्स)
    6. शिखर धवन – 94 ( दिल्ली कैपिटल्स)
    7. डेविड वार्नर –  85 (सनराइजर्स हैदराबाद)
    8. मयंक अग्रवाल – 80 (किंग्स इलेवन पंजाब)
    9. डिविलियर्स – 79 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
    10. युवराज सिंह – 76 (मुंबई इंडियंस)

    ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दिया जाने वाला एक वार्षिक क्रिकेट पुरस्कार है जो इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न में अग्रणी रन स्कोरर होता है। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मैदान पर टोपी पहनने को मिलती है। टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा रन से खत्म करने वाला बल्लेबाज पुरस्कार जीतता है। पिछले साल, यह सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन ने पुरस्कार जीता था।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *