Wed. Apr 24th, 2024
    नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव

    बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उनके और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच का तकरार बताया जा रहा है। इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे के उप-मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का विवादित बयान दिया था।

    आपको बता दें बिहार की राजनीती में उतर-चढाव को देखकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। बैठक के तुरंत बाद नितीश कुमार राज्य्पाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मिलने राजभवन गए और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    इस्तीफे के बाद दिए बयान में नितीश कुमार ने कहा, ‘ऐसी परिस्थितियों में काम करना संभव नहीं है। मैंने महागठबंधन को बचाने के बहुत प्रयास किये। लालू यादव और तेजस्वी कुमार से बातचीत भी की।

    तेजस्वी यादव के बारे में नितीश कुमार ने कहा, ‘मैंने कभी किसी को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। मैंने बस भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनकी सफाई मांगी थी। वह भी मुझे नहीं मिली। मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं था। यह फैसल मैंने अपने अंतर्मन से किया है।’ नितीश ने आगे कहा कि, ‘मुझपर बहुत से बेबुनियाद आरोप लगे थे। जब मैंने नोटबंदी और भ्रष्टाचार का समर्थन किया था, तब मुझे भाजपा के साथ होने का आरोप लगाया था। इसके बावजूद मैं तेजस्वी पर लगे हुए भ्रष्टाचार आरोपों को कैसे स्वीकार कर सकता था। चूँकि उन्होंने और लालू प्रसाद यादव ने इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी, मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं था।’

     

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।