Fri. Apr 19th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा निक जोनस मेहंदी
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी उमेद भवन पैलेस जोधपुर में हुई थी और यह चर्चा पूरी दुनिया में छा गई थी। 1 दिसम्बर को प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरें कमाल की थीं जिनसे नज़रें हटाने का मन नहीं कर रहा था।

    प्रियंका के साथ निक ने भी मेहंदी लगा रखी थी और फैन्स यह सोच रहे थे कि निक के हाथ पर लिखा क्या है? हाल ही में निक की मेहंदी की तस्वीर सामने आई है जो कमाल की है। निक ने अपने हाथ पर लिखवाया था ‘ॐ प्रियंकाय नमः।”

    निक मेहंदी
    स्रोत: इन्स्टाग्राम
    यह तस्वीर प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। जब प्रियंका ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं तो उन्होंने लिखा था कि,”प्रेमसंबंध ने जो सबसे ख़ास चीज़ हमें दी है वह है दो परिवारों को जोड़ना और उनकी संस्कृति में विश्वास करना तथा उसका सम्मान करना।
    इसलिए दो तरह से अपनी शादी की योजना बनाना कमाल का था। एक हिन्दुस्तानी शादी में लड़की के लिए मेहंदी समारोह मुख्य है और एक बार फिर से हमने इसे अपनी तरह से मनाया।”

    https://www.instagram.com/p/Bq2Y95tH9NL/

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ओमान में अपनी छोटी सी छुट्टी मना कर वापस आ गए हैं। 20 दिसम्बर को मुंबई में होने वाले अपने रिसेप्शन से पहले दोनों ने एक छोटे से हनीमून ट्रिप का का लुफ्त उठाया था।

    निक ने एक विडियो भी शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस डे की फ़िल्म ‘एल्फ’ (ELF) पहली बार देख रही थीं। दोनों अँधेरे में बैठे हुए थे और फ़िल्म का क्लाइमेक्स चल रहा था। निक चुपके से प्रियंका की विडियो बना रहे थे जिसमें प्रियंका फ़िल्म में चल रहे गाने के साथ-साथ गा रही थीं।

    यह भी पढ़ें: लीक हुई गुंजन सक्सेना की बायोपिक से जाह्नवी कपूर की तस्वीर, देखें फर्स्ट लुक

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *