Thu. Apr 25th, 2024
    priyanka-chopra-marriage

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी किसे नहीं पसंद है और यह कहने में भी कोई बुराई नहीं होगी कि इनका आपसी रिश्ता सबसे अच्छा है और निक जोनस ने इसके लिए एक और कारण हमें दे दिया है।

    हाल ही में निक जोनस ने सोशल मिडिया के ज़रिये प्रियंका चोपड़ा और खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ विडिओ गेम खेलते नज़र आ रहे हैं और इस गेम में प्रियंका चोपड़ा ने निक को हरा दिया है।

    https://www.instagram.com/p/BqWM2P7lFIj/

    निक द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा डांस करते हुए नज़र आ रही हैं और उनके डांस करने का कारण यही है कि उन्होंने निक को मोर्टल कॉम्बैट नामक गेम में हरा दिया है।

    निक ने इस तस्वीर के शीर्षक के रूप में लिखा है कि,” उस समय की बात है जब उसने मुझे मोर्टल कॉम्बैट में हरा दिया था और यह कहना उचित होगा कि वह प्रतिस्पर्धी है।”

    और हमारे लिए यह कहना उचित होगा कि दोनों बहुत प्यारे हैं। इनकी शादी के लिए अब फैंस और भी ज्यादा इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। निक-प्रियंका की शादी के बारे में बात करें तो ख़बर है कि दोनों दिसंबर के पहले हफ़्ते में शादी करने वाले हैं पर अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    https://www.instagram.com/p/Bo_IOJCF2Ry/

    https://www.instagram.com/p/Bn4bZQbFTlW/

    https://www.instagram.com/p/BnclJymFVmB/

    https://www.instagram.com/p/BnVG-Gylq8u/

    हाल ही में रहनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी कर ली है और उसके बाद हम निक और प्रियंका की शादी का इंतज़ार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :बिगबॉस 12 डे 64: सभी प्रतिभागी हुए नामांकित, कौन जाएगा और कौन बचेगा शो में?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *