Wed. May 8th, 2024
nicolas maduro

वेनेजुएला (venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (nicholas maduro) की रूस (russia) की यात्रा की तैयारियां जारी है। मॉस्को में लैटिन अमेरिकी राष्ट्रों में वेनेजुएला के राजदूत कार्लोस राफेल फरिआ टॉर्टोसे ने यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि “इससे सम्बंधित सूचना रूस के विदेश मंत्रालय को दी जा चुकी है।”

उन्होंने कहा कि “रूस और वेनेजुएला इस तरीके की मुलाकात की जरुरत की सूचना का आदान-प्रदान करेंगे। बैठक की शर्तों के अनुपालन का सब कुछ नियंत्रण में है और इसे जल्द से जल्द अंजाम दिया जायेगा। हमारा विदेश मंत्रालय एक एजेंडा की तैयारियां कर रहा है और जब भी तारीख तय हो जाएगी, इसे सार्वजनिक कर दिया जायेगा।”

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने वेनेजुएला के नेता की रूस में आगमन की पुष्टि की है  हालाँकि तारीख के बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। इस यात्रा के दौरान समझौते का आदान-प्रदान होने की सम्भावना है। दक्षिणी अमेरिकी राष्ट्र राजनीतिक और आर्थिक संकटो से जूझ रहा है।

विपक्ष के नेता जुआन गाइडो ने खुद को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था और उसके बाद देश में राजनीतिक संकट का माहौल बन गया था।

30 अप्रैल को जुआन गाइडो ने ऐलान किया कि वह मादुरो को अपदस्थ करने के अभियान के अंतिम चरण के शुरुआत में पंहुच चुके हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ला कार्लोटा सैन्य बेस में एकत्रित होने का आवाहन किया था और इस स्थान पर विपक्षी नेताओं के समर्थको और मादुरो के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी थी। इस संघर्ष में 71 व्यक्तियों के जख्मी होने की सूचना है।

राष्ट्रपति ने अमेरिका पर नकाल तख्तापलट की कोशिश के आरोप लगाए हैं। देश में आर्थिक और राजनीतिक संकटो का ठिकड़ा भी मादुरो ने अमेरिका के प्रतिबंधों पर फोड़ा है।

वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था में बीते पांच वर्षों में 47.7 प्रतिशत गिरावट आयी है जबकि बीते वर्ष महंगाई 130060 प्रतिशत तक पंहुच गयी थी। इसके आलावा 2013 में मंदी की शुरुआत से देश के सकल घरेलू उत्पाद में 62 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *