Fri. Apr 19th, 2024
    नारियल तेल coconut oil benefits in hindi

    नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो विभिन्न चित्रों में आपके लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग त्वचा, बाल, खाने आदि से लेकर कई अहम् कारणों के लिए किया जा सकता है। इस तेल में प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कीटाणुओं और संक्रमण से आपकी रक्षा करते हैं।

    यहाँ, इस लेख के जरिये हमने कुछ ऐसे विषयों पर बात की है, जिनमे नारियल तेल का उपयोग करने से लाभ मिलता है।

    विषय-सूचि

    लम्बे और मजबूत बालों के लिए (coconut oil benefits for hair in hindi)

    नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए सालों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। इसी के साथ नारियल में प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को मुलायम और घने बनाने में मदद करते हैं।

    नारियल तेल का इस्तेमाल आप नियमित रूप से कर सकते हैं। अगर आप दिन में तेल लगाना पसंद नहीं करते हैं, तो रात में सोने से पहले अच्छे से इससे अपने बालों की मालिश करें। सुबह उठकर साफ़ पानी से बाल धोएं।

    इसके अलावा आप नारियल तेल का इस्तेमाल बाल धोने में भी कर सकते हैं। तेल को निम्बू या एलो वेरा के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को साफ़ किया जा सकता है।

    स्वस्थ और मुलायम त्वचा (coconut oil for skin in hindi)

    त्वचा से सम्बंधित ज्यादातर समस्याओं में नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल में जरूरी वसा (फैट्स) मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इनमे मुख्य रूप से ओमेगा-6 फैटी एसिड शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल अनेक सौंदर्य पदार्थों के लिए किया जाता है।

    अगर आप त्वचा के लिए प्राकृतिक और घरेलु पदार्थों के शौक़ीन हैं, तो आप बड़ी आसानी से नारियल तेल को अपनी रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं। सुन्दर और नमी से भरपूर त्वचा के लिए नारियल तेल से चेहरे की मालिश करें।

    कई लोगों का मानना है कि नारियल तेल को चेहरे पर लगाने से चेहरा काला हो जाता है, या फिर चेहरे पर बाल उग जाते हैं। ऐसी कोई भी धारणा सच नहीं है। आप बेझिझक होकर नारियल तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं।

    प्राकृतिक फेस पैक (coconut oil face pack in hindi)

    पिछले कुछ समय से लोग केमिकल से भरपूर फेस पैक को छोड़कर प्राकृतिक और घरेलु फेस पैक अपना रहे हैं। नारियल तेल की सहायता से आप अनेक घरेलु फेस पैक बना सकते हैं। इसे शहद, निम्बू, बेसन, हल्दी समेत कई चीजों के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है।

    शहद नारियल फेस पैक coconut oil face pack in hindi

    नारियल में फैटी एसिड के मौजूद होने से यह त्वचा को पूरी तरह से साफ करता है। इसी के साथ यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को नमी प्रदान करता है। किसी भी प्रकार के फेस पैक में कुछ बूंदें नारियल तेल की डालकर इसका इस्तेमाल करें। इससे परिणाम और बेहतर दिखाई देंगे।

    खाने में (coconut oil benefits in eating in hindi)

    विश्वभर में बड़ी मात्रा में लोग नारियल तेल का इस्तेमाल खाने के लिए करते आये हैं। चूंकि इस तेल में स्वस्थ फैट मौजूद होते हैं, यह खाने में कैलोरी को कम करता है। खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसी कारण से दिल के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा नारियल तेल का उपयोग करने को कहा जाता है।

    सब्जी बनाने या अन्य किसी चीज के लिए नारियल तेल का उपयोग बहुत फायदेमंद है। नारियल तेल के अलावा नारियल बटर को भी रसोई में इस्तेमाल किया जा सकता है। साधारण बटर कैलोरी से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसी कारण से फ्राई आदि के लिए नारियल बटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    पाचन क्रिया और इम्युनिटी बढ़ाने में (coconut oil for digestion in hindi)

    पाचन सम्बन्धी रोगियों ने अक्सर यह माना है कि भरपूर मात्रा में नारियल का इस्तेमाल करने से उन्हें पेट से सम्बंधित कई रोगों में आराम मिलता है। तेल में मौजूद फैटी एसिड की लम्बाई कम होती है, जिसकी वजह से इसका पचना आसान होता है। इसके अलावा पाचन तंत्र में मौजूद अग्न्याशय और आँतों पर इसका कम जोर पड़ता है।

    नारियल तेल के अलावा नारियल का पानी पीने से भी आपको पेट और पाचन सम्बन्धी समस्याओं में मदद मिलती है।

    नारियल तेल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी काफी मददगार होता है। इस तेल में लॉरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फंगस विरोधी और वायरस विरोधी होता है। नारियल तेल शरीर में श्वेत रक्त कोशिका यानी वाइट ब्लड सेल की सख्या बढ़ता है, जिससे कई बिमारियों में मदद मिलती है।

    शरीर पर किसी प्रकार के जलने या चोट लगने पर अकसर नारियल तेल लगाने को कहा जाता है। ऐसा इसी लिए है, क्योंकि नारियल तेल में मौजूद तत्व कीटाणुओं को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे संक्रमण को रोका जा सकता है।

    वजन घटाने में (coconut oil for weight loss in hindi)

    कई लोग इसे मानने से इंकार करेंगे, लेकिन यह सच है कि नारियल तेल का उपयोग करने से वजन भी घटाया जा सकता है। ऐसी इसलिए यह क्योंकि नारियल तेल में बहुत से फायदेमंद फैट (वसा) मौजूद होते हैं, जो हानिकारक फैट से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

    ऊपर हमने चर्चा की थी कि किस तरह नारियल पाचन में हमारी मदद करता है। इसी कारण से यह शरीर में चयापचय अथवा मेटाबोलिज्म की गति बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    इसके अलावा एक महत्वपूर्ण कारण यह भी है, कि नारियल तेल में सीमित मात्रा में कैलोरी मौजूद होती हैं। चूंकि कैलोरी का सीधा असर वजन पर पड़ता है, कम कैलोरी से वजन भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा नारियल का सेवन करने से बार बार भूख भी कम लगती है। एक शोध में यह पाया गया है कि नारियल का इस्तेमाल करने से दिन में भूख कम लगती है, जिससे आप अपने आप कम कैलोरी का सेवन करेंगे।

    उपरोक्त सभी कारणों से नारियल तेल आपके लिए फायदेमंद होता है। यहाँ हमने नारियल के बहुत से फायदे लिखे भी नहीं हैं, क्योंकि इसकी सूची काफी लम्बी है। इस सबके बाद हमारी सलाह यही है कि आप धीरे धीरे अपने जीवन के विभिन्न क्रियाओं में नारियल और इससे सम्बंधित पदार्थों का इस्तेमाल करें।

    यदि आपके मन में अभी भी नारियल तेल या अन्य किसी प्रकार का सवाल है, तो आप नीचे कमेंट में इसे लिखकर पूछ सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    9 thoughts on “नारियल तेल के उपयोग और फायदे”
    1. क्या नारियल के तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं/. लोग कहते हैं इससे काले होए जाते हैं ? इसमें कितनी सच्चाई है?

      1. nariyal tel se aap kalae nahi hote hain. ise chehre par lagane se tvcha saaf hoti hai aur face par glow aata hai.

      1. जी हाँ, बहुत से लोग खाना बनाने में नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं. इसमें फैट कम होता है और मोटापे से आराम मिलता है.

    2. main baalon mein naariyal tel lagaata hun lekin tel lagaane se chehra oily ho jaata hia and pimples ho jaate hain koi olution bataaiye

      1. चेहरे पर पिम्पल्स आपके बाल में मौजूद रुसी या फिर गंदगी से होते हैं. इसके लिए तेल जिम्मेदार नहीं है.

    3. kuch mahinon se mere hairfall ho rahaa hai and mere baal safed hote jaa rahen hai and dandruff bhi ho rahaa hai kya mujhe naariyal kaa tel lagaana chaahiye?

    4. agar mujhe glowing and soft skin chaahiye to mujhe coconut oil ko raat mein lagaake sona chaahiye yaa fir din mein lagaana chaahiye?

    5. kya naariyal ka tel ko hum cooking oil ki tarah use kar sakte hain iskaa hamaari body par koi side effect to nahi hoga?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *