Tue. Apr 16th, 2024
    "नागिन 3" फैन्स के लिए बुरी खबर, फरवरी में बंद हो सकता है टीवी का सबसे लोकप्रिय शो

    हिंदी टेलीविज़न का सबसे लोकप्रिय शो “नागिन 3” के चाहनेवालों के लिए एक बुरी खबर है। एकता कपूर का शो जल्द बंद होने वाला है। अनीता हस्सनंदानी, सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी और रजत टोकस अभिनीत शो एक महीने के अंदर अंदर खत्म हो जाएगा।

    स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एकता कपूर इस शो की जगह पर अपने मशहूर शो ‘कवच’ के दुसरे सीजन को लांच करने की सोच रही हैं और इसके लिए ऑडिशंस की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। वैसे इस खबर की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है मगर ये “नागिन 3” के फैंस की नींदें जरूर उड़ा सकती है।

    https://www.instagram.com/p/BsgB2R8FuEG/?utm_source=ig_web_copy_link

    कमाल की बात ये है कि, “नागिन 3” इस हफ्ते के TRP चार्ट पर चौथे स्थान पर जो ये साबित करता है कि शो कितना लोकप्रिय है। ऐसी ही कामयाबी शो के पिछले भागों को भी मिली थी जिसमे मौनी रॉय ने मुख्य किरदार निभाया था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर एकता इस सीजन को बंद कर रही हैं तो वे जल्द चौथे सीजन के साथ वापसी कर सकती हैं।

    जिन लोगो को नहीं पता, शो की कहानी फ़िलहाल बेहद दिलचस्प मोड़ ले रही है जिसमे मुख्य किरदार माहिर(पर्ल वी पुरी) तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड में मृणाल देशराज, अदिति शर्मा, संगीता चौहान और माया सलारिया जैसी अभिनेत्रियों को प्रवेश करते देखा जा सकता है।

    https://www.instagram.com/p/Bsczpbun2-6/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *