Thu. Apr 18th, 2024
    नाक तथ्य facts about nose in hindi

    विषय-सूचि


    हमारी साँसे सबसे पहले हमारे नाक के ज़रिए चलतीं हैं। इसके अलावा, किसी चीज़ को सूँघने की क्षमता भी हमें हमारी नाक से ही मिलती है।

    इस लेख में हम नाक से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्यों और जानकारी पर बात करेंगे।

    नाक से सम्बंधित रोचक तथ्य (facts about nose in hindi)

    1. नवजात शिशु, माँ का दूध पीने के समय, साँस भी ले पाता है।
    2. नाक के ज़रिए साँस लेने से, हम जो हवा अंदर लेते हैं, वह सूखा नहीं रहता है। उसमें पानी के तत्व भी मिल जाते हैं।
    3. हमारा नाक हमें प्रदूषण से बचाता है।
    4. हम जो साँस लेते हैं, हमारा नाक उस हवा को गरम कर देता है।
    5. बिना सूँघने की क्षमता से, हम खाने को सही तरह से चख नहीं पाते हैं।
    6. नाक हमें फूड-पॉज़निंग से भी छुटकारा दिला सकता है।
    7. हमारे बात करने का तरीका, हमारे नाक के आकार पर आधारित है।
    8. हमारी यादें, हमारे सूँघने की क्षमता से जुड़े हुए हैं।
    9. 65 के उम्र के बाद, हमारी सूँघने की क्षमता कम हो जाती है।
    10. औरतें, पुरुष से ज़्यादा सूँघ पातीं हैं।
    11. पुरुषों के नाक, औरतों के नाक से बड़े होते हैं।
    12. इंसानों में 14 प्रकार के नाक होते हैं।
    13. हर किसी का छींकने का तरीका अलग होता है।
    14. एक परिवार के लोगों की छींक अक्सर एक जैसे होते हैं।
    15. औरतों के नाक लगभग 15-17 की उम्र में बढ़ना बंद हो जाते हैं, और पुरुषों के नाक 17-19 साल की उम्र में बढ़ना बंद हो जाते हैं।
    16. किसी चीज़ को सूँघने की असमर्थता को एनोसोमिया कहते हैं।
    17. हमारे नाक के अंदर पाए गए छोटे बालों की मदद से, धूल हमारी नाक से बाहर आ जाती है।
    18. हमारे नाक में पाए गए कुछ खास कोशिकाओं के कारण, हम किसी भी चीज़ को सूँघ सकते हैं।
    19. जब हमें सर्दी लगती है, हमारा नाक इसलिए बहता है, क्योंकि इस समय हमारे नाक में उचित से ज़्यादा बलगम (mucus) पाया जाता है।
    20. इंसान 10,000 से ज़्यादा महक के प्रकारों को पहचान पाता है। लेकिन ये संख्या, बढ़ती उम्र के साथ घट जाती है।
    21. पाँचों इंद्रियाँ में से, सिर्फ हमारा नाक हमारे मस्तिष्क से जुड़ा हुआ। इसके कारण कुछ महक को सूँघते ही, हमें अन्य दूसरी चीज़ें याद आ जातीं हैं।
    22. इंसान असल में अपने मस्तिष्क के कारण किसी चीज़ को सूँघ पाता है। हमारा नाक सिर्फ उस महक को अंदर लेता है। उससे पहचानने का काम हमारा मस्तिष्क करता है।
    23. हमारा नाक समय के साथ, गुरुत्वीय खिंचाव (gravitational pull) के कारण, लम्बा हो जाता है।
    24. हर इंसान का कुछ महक से अपना लगाव होता है। दूसरे शब्दों में, एक इंसान को एक महक अच्छी लग सकती है, लेकिन किसी दूसरे इंसान को वही महक, दुर्गंध लगती है।
    25. गर्भवति औरतों के नाक बहुत ही संवेदनशील हो जाते हैं।

    नाक से जुड़े कुछ और तथ्य (more facts about nose in hindi)

    1. नाक में हड्डी नहीं होती हैं।
    2. पुरुषों के नाक, औरतों के नाक से ज़्यादा लम्बे होते हैं।
    3. नाक के अंदर हाथ डालने से, व्यायाम से, एलर्जी से, हमारे नाक से खून आता है।
    4. हमारा नाक सिर्फ पाँच मसल्स से बना है।
    5. सूँघने को वैज्ञानिक शब्दों में ओलफाक्शन (olfaction) कहा जाता है।
    6. किसी-किसी की सूँघने की शक्ति, उचित से भी ज़्यादा अच्छी होती है।
    7. हमारे शरीर में ज़िंक की कमी हो जाने से, हम हमारी सूँघने की क्षमता खो देते हैं।
    8. डाइबिटीज़ से भी सूँघने की शक्ति खोई जा सकती है।
    9. नवजात शिशु अपने माँ को उनके महक से पहचानते हैं।
    10. हमारे नाक में, एक दिन के अंदर, कम से कम 1 लीटर बलगम पैदा होता है।
    11. 45% पुरुषों को, और 25% औरतों को, खारार्टे मारने की आदत होती है।
    12. एक छींक में करीबन 40,000 बूंद पाए जाते हैं।
    13. हमारे बलगम में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो हमें स्वस्थ रखते हैं।
    14. हम अपने नींद में कभी नहीं चींकते हैं। यह इसलिए क्योंकि जिन नस के कारण हम छींकते हैं, वे नस भी उस वक्त सो जाते हैं।
    15. किसी भी चीज़ का स्वाद, 80% उसके महक पर आधारित होता है।
    16. हर रोज़ करीबन 20,000 लीटर हवा हमारे नाक के अंदर जाती है।
    17. महक के कारण हमारी मनस्थिति भी बदल सकती है। जैसे कुछ महक हमें खुश कर देती है, तो कुछ महक से हमें नींद आती है।
    18. बलगम हमारे फेफ्ड़ों की भी रक्षा करता है।
    19. बलगम से, जो हवा हमारे नाक में आती है – उसे पानी मिल जाता है।
    20. नाक की प्लास्टिक सर्जरी को राइनोप्लास्टी कहते हैं।
    21. हमारे नाक के सही तरह से काम करने का अच्छा असर, हमारे कानों पर भी पड़ता है।
    22. जब हमें सर्दी लगती है, उस समय के लिए हम किसी भी चीज़ की महक नहीं आती है।
    23. नाक से जुड़े कुछ बीमारियों के लिए हम कई सारे घरेलू नुस्के अपना सकते हैं।
    24. जिस हवा को हम अंदर लेते हैं, वो हमारे नाक के कारण साफ होकर, हमारे फेफ्ड़ों तक पहुँचती है।
    25. हमारी आवाज़ भी कई बार हमारे नाक के स्वास्थ्य पर आधारित होती है। जब हमें सर्दी लगती है, हमारी आवाज़ कुछ भारी-सी हो जाती है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    2 thoughts on “नाक के बारे में कुछ रोचक तथ्य, जानकारी”
    1. Jab hame sardi jukaam lag jaati hai to hanaari away kyu badal jaati hai? Kya hamaari away Bui hamaare naak par hi depend hoti hai?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *