Sat. Apr 20th, 2024
    नरेंद्र मोदी

    कॉमेडी ग्रुप आल इंडिया बकचोद (एआईबी) सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने के चक्कर में एक बार फिर से पुलिस की नज़रों में आ गए हैं। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए केस साइबर पुलिस को सौंप दिया है।

    दरअसल हुआ यह कि एआईबी ग्रुप ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी जैसे दिखने वाले एक शक्श की फोटो डाली थी। फोटो के साथ उन्होंने कुछ हास्य कंमेंट भी लिखा था। कुछ ही देर में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगों ने एआईबी ग्रुप की आलोचना करनी शुरू कर दी। मामले को भड़ता देखकर हालांकी ग्रुप ने यह फोटो डिलीट कर दी पर तब तक बात मुंबई पुलिस तक पहुँच गयी थी। मुंबई पुलिस ने मामले की छानबीन करने के लिए केस साइबर पुलिस को भेज दिया।

    आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अपने किसी कारनामे से एआईबी ग्रुप फंसा हो। पिछले साल भी ग्रुप अश्लीलता फ़ैलाने के जुर्म में पुलिस की नज़रों में आ चूका है। ऐसे में ग्रुप के सदस्यों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

    ग्रुप के मुख्य तन्मय भट ने ट्वीट करके कहा कि, ‘हम जोक्स बनाते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे डिलीट भी करेंगे। फिर भी जोक्स बनाना बंद नहीं करेंगे। जरूरत पड़े तो मांफी भी मांगेगे। लोगों से हमें कोई फरक नहीं पड़ता।’

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।