Fri. May 17th, 2024
Salman Khan

एक बार फिर सबका पसंदीदा डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये 9‘ आने वाला है जिसमे सभी ऑफ़-स्क्रीन जोड़ियो को थिरकते हुए देखा जाएगा। इसका आखिरी सीजन दो साल बाद प्रसारित हुआ था और एक बार फिर ये दर्शको का मनोरंजन करने आ रहा है। कई सालों से, शो के कांसेप्ट में कई बदलाव किये गए हैं लेकिन एक बार जो कॉमन रही वो थी रोमांटिक और क्यूट जोड़ियाँ।

हालांकि, इस सीजन का निर्माण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कर रहे हैं और इसलिए इसके कांसेप्ट में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है जो पहले किसी भी सीजन में देखने के लिए नहीं मिला। इस बार ‘नच बलिये 9’ में न केवल ऐसी जोड़ियाँ आएंगी जो वर्तमान में साथ हैं, बल्कि वो जोड़ियाँ भी दिखाई जाएंगी जो अब अलग हो गयी हैं। जी हा, ‘नच बलिये 9’ में वर्तमान जोड़ियो के साथ पूर्व जोड़ियाँ भी थिरकती हुई नज़र आएँगी।

हाल ही में मुंबई मिरर से हुई बातचीत में, सलमान ने इस खबर की पुष्टि की और कांसेप्ट के बारे में बताया कि विचार सभी एक्स को एक छत के नीचे लाना और उनसे डांस करवाना है। उनके मुताबिक, “इस साल ‘नच बलिये’ पूरा धमाल होने वाला है, हमारे नए कांसेप्ट के कारण जिसमे न केवल जोड़ियाँ बल्कि पूर्व जोड़ियाँ भी एक छत के नीचे नज़र आएँगी।” प्रकाशन की खबर के अनुसार, शो जुलाई के मध्य टीवी पर प्रसारित होगा। सलमान शो के कांसेप्ट और विचार में शामिल रहे हैं।

निश्चित तौर पर, जब एक्स-बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में आयेंगे तो शो में आकर्षण तो और बढ़ ही जाएगा न। नवीनतम खबरों के अनुसार, पूर्व जोड़ी उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा और मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह शो में नज़र आयेंगे। साथ ही डैनी डी और माहिका शर्मा भी शो में नाचते नज़र आने वाले हैं।

Related image

पिछला सीजन दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जीता था। काफी दिनों से, इस सीजन में हिस्सा लेने वाली जोड़ियो के नाम भी सामने आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी जिनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है, वह भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इनके अलावा रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, रोहन मेहरा-कांची सिंह, अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी समेत बाकि जोड़ियाँ भी नज़र आ सकती हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *