Sat. Apr 20th, 2024
    नच बलिए 9: जानिए श्रद्धा आर्या के बलिए आलम मक्कड़ के बारे में...

    टेलीविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा आर्या, जो वर्तमान में टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता की भूमिका निभा रही हैं, ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9‘ में अपने प्रेमी आलम मक्कड़ के साथ भाग लिया है।

    खूबसूरत अभिनेत्री हमेशा अपनी निजी ज़िंदगी को दुनिया की नजरो से छिपा कर रखने में कामयाब रही है, लेकिन जब उन्होंने शो में भाग लेने का फैसला किया, तो ज़ाहिर है कि तब उनकी प्रेम-कहानी दुनिया से कैसे छुपी रह सकती थी। श्रद्धा और आलम एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पागल हैं और उनकी केमिस्ट्री डांस शो पर जाहिर होती है।

    https://www.instagram.com/p/B0xgKJjBe7-/?utm_source=ig_web_copy_link

    श्रद्धा के बलिए आलम ग्लैमर इंडस्ट्री से नहीं है, बल्कि जालंधर से बाहर के एक बिजनेसमैन है। इस जोड़ी ने छह महीने पहले डेटिंग शुरू की थी। उनका रिश्ता अपेक्षाकृत नया है और दोनों अभी भी अपने बंधन को तलाश रहे हैं।

    श्रद्धा और आलम दोनों ही नॉन-डांसर हैं लेकिन फिर भी कड़ी मेहनत कर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और अपने परफॉरमेंस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। आलम इन सब के बहुत दूर हैं लेकिन फिर भी श्रद्धा को स्वैग और आत्मविश्वास में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/B05QRwmlYhr/?utm_source=ig_web_copy_link

    काम के मोर्चे पर, श्रद्धा अपने शानदार प्रदर्शन के साथ एक घरेलू नाम बन गई हैं और शो में धीरज धूपर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा जाता हैं।

    डांस शो ‘नच बलिए सीजन 9’ के बारे में बात करते हुए, ये 19 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया था। इस शो को मनीश पॉल होस्ट कर रहे हैं और इसे सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कोरियोग्राफर-निर्देशक अहमद खान जज हैं।

    https://www.instagram.com/p/B0nF6FsFVcd/?utm_source=ig_web_copy_link

    शो में शामिल होने वाली हस्तियों में अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेव, विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली, शांतनम माहेश्वरी-नित्यामी शिर्के, सौरभ राज जैन-रिद्धिमा जैन जैसी जोड़ियां शामिल हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *