Fri. Mar 29th, 2024
    भारत और श्रीलंका दूसरे वनडे मैच

    भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा एकदिवसीय मैच भारत ने तीन विकेट से जीत लिया है। भारत को जीत दिलाने में अहम् भूमिका भुवनेश्वर कुमार और धोनी ने निभाई।

    पहले टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवरों में 236 रन बनाये। श्रीलंका की और से सिरिवर्दना ने 58 रन और कपुगेदरा ने 40 रन बनाये। दोनों ने छटे विकेट के लिए 91 रनो की साझेदारी की।

    जवाब में भारतीय टीम ने 44 ओवरों में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। भारत के लिए शुरुआत काफी मजबूत हुई और रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार पारियां खेली। एक समय तो लग रहा था कि भारत 30 ओवरों के भीतर ही मैच जीत जाएगा। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 54 रन और शिखर धवन ने 49 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर डाली।

    लेकिन इसके बाद भारतीय टीम बुरी तरह से ढह गयी। भारत ने अगले 7 विकेट मात्र 24 रनों के भीतर गवां दिए। लेकिन इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के पार पहुंचा दिया। आठवें विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 100 रन की साझेदारी की। पूर्व कप्तान धोनी ने 45 रन और कुमार ने 53 रन की शानदार पारियां खेलीं।

    भारत के सात विकेटों में से 6 विकेट लेने वाले दानन्जय को मन ऑफ़ दा मैच चुना गया। इसी जीत के साथ भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।