Sat. Apr 20th, 2024
    धीरुभाई अम्बानी वार्षिकउत्सव

    धीरुभाई अम्बानी वार्षिकउत्सव समारोह वृहस्पतिवार को आयोजित हुआ जहाँ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपने बच्चों के साथ पहुचे जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख़ खान और उनकी पत्नी गौरी खान, करिश्मा कपूर और सुजैन खान शामिल थे।

    ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ आईं थीं। जिन्होंने लाल रंग के कपड़े पहन रखे थे। आराध्या ने अपने दोस्तों के साथ डांस किया।

    https://www.instagram.com/p/BrnEAbUj6yZ/

    https://www.instagram.com/p/BroabQcHX44/

    https://www.instagram.com/p/BroaMU4Hch2/

    https://www.instagram.com/p/BroeKF5HQP1/

    करिश्मा कपूर के बेटे किआन कपूर भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों साथ में इस वार्षिकउत्सव में आए थे। करिश्मा की बहन करीना कपूर अपने पति और बेटे के साथ दक्षिण अफ्रीका गई हुई हैं। जहाँ दोनों ने तैमुर का दूसरा जन्मदिन मनाया और केक भी काटा।

    https://www.instagram.com/p/Bro2tB6DIGt/

    https://www.instagram.com/p/BrnhuvmAxp-/

    आमिर खान के बेटे आज़ाद राव खान भी तस्वीरों में दिखे। हालांकि उनके माँ-बाप कहीं नज़र नहीं आए। सुजैन खान जिनके बेटे ह्रेहान और हृदान रोशन भी इसी विद्यालय में पढ़ते हैं, यहाँ देखी गईं।

    https://www.instagram.com/p/BrnEvRODOTd/

    अबराम भी शाहरुख़ खान और गौरी के साथ विद्यालय आए थे।

    https://www.instagram.com/p/BrnEIBLjDC2/

    वहीं दूसरी ओर बाकी सितारे प्रियंका-निक के रिसेप्शन में व्यस्त थे जिनमें जिनमें रेखा, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, अन्शुला कपूर, कार्तिक आर्यन, उर्मिला मातोंडकर, तमन्ना भाटिया, रवीना टंडन, विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, शबाना आज़मी, परिणीती चोपड़ा, रोनित रॉय और नीलम सिंह, स्वर भास्कर, आशा भोसले, ए आर रहमान, विवेक ओबेराई आदि थे।

    दीपिका ने डिज़ाइनर सब्यसाची की ड्रेस पहनी थी वहीं रणवीर भी मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनकर उनका साथ दे रहे थे। कंगना रानौत ने सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। रिसेप्शन पार्टी में वह अपनी बहन रंगोली तथा अपनी माँ आशा के साथ आईं थीं।

    शाहिद कपूर पार्टी में अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ आए थे। सारा अली खानजाह्नवी कपूर के अलावा बाजीराव मस्तानी के निर्देशक संजय लीला भंसाली तथा बॉलीवुड के और भी कई बड़े निर्माता-निर्देशक रिसेप्शन में उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: लस्ट स्टोरीज से लेकर मिर्ज़ापुर तक, आइये आपको दिखाते हैं 2018 की 6 सबसे अच्छी ऑनलाइन फ़िल्में

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *