Thu. Apr 25th, 2024
    DID फेम धर्मेश येलांडे और राघव जुयाल के बीच हुआ शो "किचन चैंपियन" में कड़ा मुकाबला

    मशहूर डांसर-कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे और राघव जुयाल जल्द अर्जुन बिजलानी के शो “किचन चैंपियन” में नज़र आने वाले हैं। दोनों ने डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में दोनों अपनी पाक कला का हुनर दिखाते हुए एक दूसरे का सामना करेंगे। राघव अपने भाई यशस्वी जुयाल के साथ भाग लेंगे और धर्मेश अपने एक छात्र के साथ नज़र आएंगे।

    कॉमिक अभिनेता राघव ने सेट से कुछ तसवीरें भी साझा की है। इन तस्वीरो में देखा जा सकता है कि कैसे राघव, धर्मेश और अर्जुन खाना बनाते बनाते मस्ती कर रहे हैं। देखिये उनकी मजेदार तसवीरें-

    kitchen champion

    raghav-arjun-dharmesh 2

    दोनों आखिरी बार रेमो डीसूज़ा के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में नज़र आये थे। उनके करियर की बात की जाये तो, राघव ने DID सीजन 3 से टीवी डेब्यू किया था जिसमे वह तीसरे स्थान पर आये थे। बाद में उन्होंने ‘डांस प्लस’ के तीनो सीजन को होस्ट किया। उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा लिया था।

    जबकि धर्मेश पहले ‘क्रेजी किया रे’ में नज़र आये थे और बाद में ‘बूगी वूगी’ के विजेता बने। फिर उन्होंने DID सीजन 2 में भाग लिया था जिसमे वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उसके बाद, वह ‘डांस प्लस’ में जज की भूमिका निभाते दिखाई देते हैं।
    raghav arjun dharmesh
    raghav-arjun-dharmesh
    हाल ही में, अर्जुन के शो ने 50 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं और अभिनेता ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया-“मुझे यह महसूस नहीं हुआ कि यह कितना लंबा चला है, यह इतना खुशनुमा शो है। यह शो केवल 25 एपिसोड का होना चाहिए था और अब यह 80 हो जाएगा। शो को होस्ट करना शानदार रहा है।”
    “50 वां एपिसोड भव्य था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक रियलिटी शो इस मुकाम तक पहुंचेगा। 50 वाला एपिसोड बहुत अच्छा था क्योंकि हमारे पास अरुणा ईरानी जी और हिमानी शिवपुरी आये थे। यह एक ऐसा एपिसोड है जिसे लोगों को निश्चित रूप से देखना चाहिए।”

    इस दौरान, राघव और धर्मेश जल्द रेमो की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में भी नज़र आने वाले हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *