Fri. Mar 29th, 2024
    Crime

    बिहार के नालंदा में हिन्दी दैनिक अख़बार हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ आशुतोष कुमार आर्या के इकलौते 15 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार की अज्ञात लोगों नें हत्या कर दी है। खबर के मुताबिक हत्या से पहले बच्चे की दोनों आँखों पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया था।

    बताया जा रहा है कि पत्रकार पुत्र रविवार की शाम घर से खेलने निकला था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोज करने लगे। जिसके बाद घर से कुछ दूरी पर पास के गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।

    इस हत्या के लिए तुरंत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जानकारी दी गयी है और परिजनों द्वारा जांच की मांग की गयी है।

    अश्विनी आशुतोष कुमार का इकलौता बेटा था। उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। तीसरी की शादी 15 मई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।

    इस घटना के बाद से ही पत्रकारों में रोष की भावना है। कई पत्रकारों नें ट्विटर के जरिये इसपर अपनी राय व्यक्त की है।

    सूत्रों के मुताबिक बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ ओझा ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से तत्काल इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है।

    https://www.facebook.com/amitabh.ojha.5/posts/2234528023253238

    अमिताभ ओझा नें लिखा है कि मुख्यमंत्री जी आपके जिले में ही एक पत्रकार के घर में हत्या हो गयी है और आप कुछ करिए।

    इस इलाके के एसपी निलेश कुमार नें ANI को बताया, “उसकी आँखों से खून निकल रहा है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है और पोस्ट मोर्टम के बाद ही पता चलेगा।”

    आरोपी को चुन्नू कुमार के नाम से पहचाना गया है। पुलिस नें कहा है कि आरोपी की जांच जारी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *