Fri. Mar 29th, 2024
    नरेंद्र मोदी

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश भर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सी.ऐ.) को दिल्ली में सम्भोदित किया। मोदी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) में हज़ारों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से बातें की। अपने भाषण में मोदी ने जीएसटी से लेकर देश की अर्थव्यवस्था तक बहुत सी बातों पर जोर दिया। इस दौरान छात्रों ने मोदी की जय जयकार के नारे लगाए।

    मोदी ने भाषण की शुरुआत में जी.एस.टी. से देश को होने वाले फायदों के बारे में बताया। इसके पश्चात मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बदले हुए सिलेबस के बारे में भी बात की। मोदी के अनुसार सी.ऐ. एक बहुत ही पवित्र नौकरी है। उनके अनुसार सी.ऐ. पर देश की अर्थव्यवस्था की जिम्मेदारी होती है।

    इसके पश्चात मोदी ने कहा की उनकी और सी.ऐ. की देशभक्ति में कोई फरक नहीं है। इसके पश्चात मोदी ने स्विस बैंक में भारतियों के जमा पैसों के बारे में भी बात की। मोदी ने कहा की स्विस बैंक में जमा पैसों में आधे से ज्यादा की कमी आयी है। जहाँ 2013 में स्विस बैंक में जमा पैसों में 42 फीसदी का इज़ाफ़ा हुआ था वहीँ एन.डी.ऐ. सरकार के आने के बाद 2016 में इसमें 45 फीसदी की कमी आयी है। मोदी ने कहा की भविष्य में काले धन जमा करने वालों के लिए और भी दिक्कतें आएँगी।

    मोदी ने इसके बाद कहा की नोट-बंदी के बाद देश भर के सी.ऐ. को अपनी छुटियाँ रद्द करनी पड़ी थी। इसके बावजूद बहुत सी कंपनियों ने घपला किया था। ऐसे में बहुत सी कंपनियां शक के घेरे में हैं। इसके बाद मोदी ने सी.ऐ. को रास्ता दिखते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

    अंत में मोदी ने भाषण खत्म करते हुए देश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सी.ऐ. को इसमें जुड़ने के लिए कहा। मोदी ने कहा की सी.ऐ. के बिना देश का आगे बढ़ना मुश्किल है। इसके बाद मोदी ने अपने भाषण को विराम दिया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *