Fri. Mar 29th, 2024

    रविवार को भारत में कोरोना के 1,69,899 नए मामले दर्ज किये गए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। साथ ही पिछले एक दिन में 904 मौतें भी दर्ज की गईं। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को सबसे ज़्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश ने 1.5 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

    महाराष्ट्र में 63,294 नए संक्रमण दर्ज किये गए, जो देश में दर्ज नए मामलों का लगभग 37% है। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश (15,276) और दिल्ली (10,774) में सबसे अधिक मामले दर्ज किये गए। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कुल 349 मौतें हुई, उसके बाद छत्तीसगढ़ (122), उत्तर प्रदेश (67) और पंजाब (59)।

    मुंबई की हालत गंभीर

    कोरोना के नए मामले इतनी तेज़ी से बढ़ रहे हैं कि इस समय मुंबई में 6 लाख से ज्‍यादा लोग होम क्‍वारंटीन हैं। इस समय मुंबई में 6 लाख से ज्‍यादा लोग होम क्‍वारंटीन हैं। मुंबई में पिछले 20 दिन में 1,54,300 लोग संक्रमित हो चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 7,715 लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।

    दिल्ली में आंकड़ा 10 हज़ार के पार

    दिल्ली में रविवार को 10,774 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, जो राष्ट्रीय राजधानी में महामारी के बाद से एक दिन में दर्ज की गई सबसे बड़ी वृद्धि है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48 मौतें भी हुईं – कुल मौतें बढ़कर 11,283 हो गयी हैं।

    इसी अवधि के दौरान 9.43% की सकारात्मकता दर (पाजिटिविटी रेट) के साथ कुल 1,14,288 परीक्षण किए गए। शहर में 34,341 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 17,093 होम आइसोलेशन के तहत हैं।

    10 करोड़ के अधिक को लगा टीका

    देश में अब तक कुल 1,35,25,364 मामले दर्ज किये गए हैं और 1,70,209 मौतें हुई हैं। रविवार को 75,288 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली, ऐसे मरीज़ों की कुल संख्या 1,21,53,621 है।

    भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान में दी जा रही वैक्सीन खुराकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। रविवार तक टीके के कुल 10,43,65,035 शॉट्स दिए गए हैं।

    By आदित्य सिंह

    दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास का छात्र। खासतौर पर इतिहास, साहित्य और राजनीति में रुचि।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *