Sat. Apr 20th, 2024
    चाइना ओपन सुपर सीरीज

    हाल ही में हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता प्रणय और साइना नेहवाल अब चीन ओपन सीरीज पर अपनी आस लगाए हुए है। आपको बता दें राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में विश्व बैडमिंटन की अंक तालिका में नंबर 2 खिलाडी सिंधु और श्रीकांत को हराकर एच.एस प्रणय और साइना नेहवाल ने फाइनल जीत खिताब अपने नाम किया है। वही अब यह दोनों खिलाडी 14 नवंबर, मंगलवार से शुरू हो रही चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगे। दरअसल, भारतीय खिलाड़ी साइना और प्रणय दोनों दुबई रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं और उनके पास क्वालीफाई करने के लिये सिर्फ दो सुपर सीरीज टूर्नामेंट चाइना ओपन और हांगकांग ओपन बचे हैं, इसलिए अब सारा दारमदार अब चीन ओपन सीरीज पर ही टिका हुआ है। आपको बता दें सीरीज के आरम्भ में साइना का पहला मुकाबला प्रतिद्वंदी अमेरिका की बेवेन झांग से है, परन्तु प्रणय पहले दौर से ही क्वालीफायर से खेलेंगे। इस साल पांच फाइनल खेलकर चार खिताब जीतने वाले भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रीकांत ने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चाइना ओपन सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला लिया है। जबकि विश्व अंक सूचि में नंबर दो की खिलाड़ी पी.वी सिंधु राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप अपने हाथ से गवाने के बाद फिर से जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी। सिंधु पहले राउंड में जापान की सयाका सातो से खेलेंगी जिसने इस साल इंडोनेशिया ओपन भी जीता है।