Fri. Mar 29th, 2024
    व्लादिमीर पुतिन

    अमेरिका और रूस के मध्य बढ़ते सैन्य विवाद पर रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ने कहा कि मास्को नए हथियारों का निर्माण करेगा जिनका मुकाबला दुनिया का कोई भी हथियार नहीं कर पाएगा।

    रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और कानून अधिकारियों को संबोधित करते हुए रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को किसी का डर नहीं है लेकिन वे अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और हथियार नियंत्रण के नियमों का पालन करेंगे।

    रुसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ने कहा कि बाहरी संकट से संरक्षण के लिए रुसी हथियारों की तकनीक को नया अवतार देना होगा।

    हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान कर शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के साथ साल 1987 में हुई परमाणु हथियारों पर नियंत्रण की संधि को तोड़ दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि रूस ने कभी इस संधि का पालन नहीं किया और इस उल्लंघन कर परमाणु हथियार का निर्माण करता रहा है।

    व्लामिदिर पुतीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अमेरिका पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हाल ही में अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पेओ रूस से संधि के बाबत बातचीत के लिए रूस गए थे। अमेरिकी ख़बरों के मुताबिक एर्जेंटिना में आयोजित जी-20 के सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रम्प और रुसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन बैठक करेंगे

    अमेरिका ने साल 2017 में पारित कासटा कानून के तहत प्रतिबन्ध लगा रखे हैं। साथ ही चीन की सेना पर भी रूस से हथियार की सौदेबाजी करने के कारण प्रतिबंध लगा रखे हैं। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के साथ हुई परमाणु संधि तोड़, उस पर प्रतिबन्ध थोप दिए थे।

    सनद हो रूस के साथ हुई संधि सोवियत संघ के अंतिम शासक और अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के मध्य हुई थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *