Wed. Apr 24th, 2024
    रणवीर, दीपिका

    अपनी डेटिंग के छह साल तक, उन्होंने कभी खुले तौर पर एक साथ रहना स्वीकार नहीं किया, लेकिन शादी के बाद,  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मीडिया के सामने अपने संबंधों के बारे में खुल कर बातें करते हैं।

    हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक साक्षात्कार में, रणवीर से एक मुश्किल सवाल पूछा गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसा कोई पल था जब उन्हें लगा कि वह दीपिका को खो देंगे, रणवीर ने कहा, “नहीं, मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था, बेशक उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन मैंने अपना मन बना लिया था कि केवल वही है जिससे मैं शादी करना चाहता था, इसलिए मैं कुछ भी करने के लिए तैयार था।”

    जब उनसे पूछा गया कि दीपिका के लिए उन्होंने कौन सी पागलपन से भरी चीज की है, तो रणवीर ने कहा कि वह एक बार दीपिका के साथ केवल कुछ मिनट बिताने के लिए विदेश यात्रा पर गए थे।

    उसी साक्षात्कार में रणवीर सिंह ने यह भी कहा था कि वह अपने जमाने के सबसे अच्छे पति बनेंगे। 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार देखते बनता है। दोनों दुनिया के सामने लगातार एक दुसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। दीपिका और रणवीर एक दुसरे से जितना प्यार करते हैं उतना ही एक दुसरे पर गर्व भी करते हैं।

    रणवीर सिंह अपनी सफलता के पीछे दीपिका का हांथ बताते हैं। रणवीर के अनुसार दीपिका उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका खुद को रणवीर की तारीफ़ करने से रोक नहीं पाती हैं। रणवीर सिंह प्रतिभावान तो हैं ही पर समय के साथ वह अपने अन्दर के कलाकार को और भी ज्यादा तराशते जा रहे हैं।

    अपनी हर एक फ़िल्म में रणवीर, दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आते हैं। रणवीर सिंह की अगली फ़िल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर आज जी रिलीज़ हुआ है और दीपिका रणवीर की तारीफ़ करने से अपने आप को रोक नहीं पाई हैं।

    दीपिका ने लिखा है कि, “रणवीर तुम्हे कोई नहीं रोक सकता। मैं तुमसे प्यार करती हूँ और मुझे तुम पर गर्व है।

    यह भी पढ़ें: एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: विरोध प्रदर्शन और शो स्थगित किये जाने के बावजूद कर रही है अच्छी कमाई

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *