Wed. Apr 24th, 2024
    dipika ranver 3

    काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार दीपिका और रणवीर की शादी के तस्वीरें सामने आ ही गई हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है और दर्शकों को शादी की तस्वीरों का बड़ी ही बेसब्री के इंतज़ार था।

    21 अक्टूबर को दोनों ने अपनी शादी का ऐलान किया था और अपने दोस्तों और चाहनेवालों को उन्हें बहुत सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद भी दिया था। शादी के इस घोषणा पत्र की ख़ासियत यह थी कि यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ही छपा था।

    https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/

    उसके बाद धीरे-धीरे शादी की रस्मों का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले बंगलौर में दीपिका के घर पर नंदी पूजा रखी गई और उसके बाद रणवीर सिंह के घर हल्दी की रश्म कराई गई।

    दीपिका और रणवीर ने शादी के बाद की दो-दो तस्वीरें शेयर की थीं पर उनके फैंस को और भी तस्वीरों का इंतज़ार था। यहाँ तक कि लोगों ने इसपर कई मीम भी बना डाले थे।

    पर अब यह इंतज़ार अंततः ख़त्म हो चूका है और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तो आइये हम आपको दिखाते हैं दीपिका और रणवीर की शादी की यह खूबसूरत तस्वीरें।

    dipika ranver 1dipika ranver 4dipika ranver 3dipika raveer shaadi

    शादी की इन तस्वीरों पर से नज़रे हटा पाना मुश्किल लग रहा है। दीपिका और रणवीर एक साथ बहुत खुश लग रहे हैं। तस्वीरों में रणवीर सिंह खुशी से नाचते हुए दिख रहे हैं और कुछ तस्वीरें मेहँदी की रश्म की हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqZiDvIAFJQ/

    दीपिका और रणवीर की शादी दो परम्पराओं  से की गई है एक सिंधी और दूसरा कोंकड़ी। शादी की तस्वीरें यहाँ देखें।

    https://www.instagram.com/p/BqNF8jIgMhz/

    https://www.instagram.com/p/BqZkFdgDimb/

    https://www.instagram.com/p/BqZjNFuj9j4/

    शादी के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई वापस आ गए हैं तथा एयरपोर्ट पर वह अपने फैंस से भी मिले।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *