Sat. Apr 20th, 2024
    दीपिका पादुकोण को नहीं लगता कि फिल्म 'गली बॉय' में मुराद के किरदार को रणवीर सिंह के अलावा कोई निभा पाता

    पिछले महीने, ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म “गली बॉय” रिलीज़ हुई थी जिसमे रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म को ना केवल दर्शको और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया।

    रणवीर के किरदार मुराद को देश भर से नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बहुत सराहा गया और कई अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों ने रणवीर के किरदार और अभिनय की तारीफ की। इसलिए जब उनकी पत्नी और बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सा जवाब दिया।

    मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने बताया कि रणवीर फिल्म के लिए प्राकृतिक फिट थे और अगर उन्होंने फिल्म नहीं की होती तो वह किसी और अभिनेता के भी फिल्म करने के बारे में नहीं सोच पाती। उनके मुताबिक, “नहीं, वह इतने स्वाभाविक फिट थे कि अगर किसी भी कारण से रणवीर ने फिल्म नहीं करने का फैसला किया होता, तो मैं किसी भी अन्य मेनस्ट्रीम के अभिनेता के बारे में नहीं सोच सकती, जो इसे निभा पाते। ज़ोया ने भूमिका के लिए उनके बारे में सोचा, इस तथ्य ने मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं किया क्योंकि वह रैप संगीत और हिप-हॉप कल्चर से बेहद प्रभावित हैं।”

    उन्होंने खुलासा किया कि रैप संगीत और हिप हॉप कल्चर उनका एक अभिन्न हिस्सा है और फिल्म के साथ, दुनिया को भी इस बारे में पता चला। दीपिका ने सभी को एक नई दुनिया से परिचित कराने के लिए और उन लोगों के जीवन को सामने लाने के लिए जिनके बारे में हम नहीं जानते थे, दैनिक आधार पर वह जो कठिनाइयों का सामना करते हैं और संगीत उनकी कैसे मदद करता है, इसके लिए रणवीर की सराहना की। उन्होंने कहा-“उन्होंने इन गायकों को विश्व मानचित्र पर डाला, भूमिगत संगीत आंदोलन को पैर और दृश्यता दी।”

    https://www.instagram.com/p/BuHNUsNBpzz/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtvWxqUBdx3/?utm_source=ig_web_copy_link

    दीपिका ने ये भी बताया कि रणवीर ने उनके लिए भी रैप किया था। फिल्मो की बात की जाये तो, दीपिका अब मेघना गुलज़ार निर्देशित फिल्म ‘छपाक’ में विक्रांत मस्से के साथ दिखाई देंगी।

    वही दूसरी तरफ, रणवीर फिल्म ’83’ से दुनिया के सामने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जीवनी लाएंगे जिसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *