Sat. Apr 20th, 2024
    दोस्त के संगीत पर जमकर नाचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, देखे विडियो

    इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की सबसे बिंदास जोड़ी है। दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी और तबसे ही दोनों को नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ कई समारोह का हिस्सा बनते देखा गया। हाल ही में, दीपिका अपनी दोस्त की शादी के लिए बैंगलोर गयी थी जहाँ बाद में रणवीर ने भी उन्हें ज्वाइन किया। समारोह की कई तसवीरें और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमे पद्मावत अभिनेत्री ने सब्यसाची का ऑउटफिट पहना है। वह हमेशा की तरह खुबसूरत लग रही हैं।

    पहले महंदी की तसवीरें वायरल हुई, अब संगीत के कई वीडियोस प्रशंसको का मनोरंजन कर रहे हैं। उनमे से एक विडियो में, दीपिका को गोल्डन साड़ी पहने देखा जा सकता है। जुड़े के साथ, दीपिका कॉकटेल पार्टी का लुत्फ़ उठाती दिखाई दे रही है। रणवीर भी अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग कर रहे हैं और गोल्डन शेरवानी में कहर ढा रहे हैं। जब ये जोड़ी डांस फ्लोर पर पहुंची तो वहां भी उन्होंने गीत ‘गल्ला गूड़ियाँ’ पर डांस करके आग लगा दी। बाद में, दीपिका ने एक इंग्लिश गाने पर भी डांस किया।

    https://www.instagram.com/p/B4o8CyBB7Ou/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B4o75QpnT33/?utm_source=ig_web_copy_link

    संगीत के दौरान, रणवीर एक मेहमान के साथ अपने मशहूर गीत ‘अपना टाइम आएगा’ का रैप भी करते दिखाई दिए। रणवीर को अपने पुरे फॉर्म में देखकर दीपिका उनके लिए चीयर कर रही थी और सभी की नजरें इस खूबसूरत जोड़ी पर ही थी। दोनों सितारों के फैन क्लब ने ये विडियो पोस्ट किये हैं जहाँ दोनों जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।

    14 नवंबर को, दीपिका और रणवीर अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे और प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सबसे प्यारा युगल अपने विशेष दिन को कैसे मनाता है। काम के मोर्चे पर, दीपिका और रणवीर कबीर खान की ’83 ‘में एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *