Sat. Apr 20th, 2024
    कहाँ हम कहाँ तुम: दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर का शो है माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की कहानी से प्रेरित

    कुछ दिनों से, दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर का आगामी शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम‘ का प्रोमो दर्शको को बहुत लुभा रहा है। शो में एक सर्जन और एक टीवी अभिनेत्री की प्रेम-कहानी दिखाई जाएगी जिनकी दुनिया तो अलग होती है लेकिन उनके दिल एक होते हैं। ये आपको अब तक प्रोमो में पता लग गया होगा लेकिन जो ज्यादा लोगो को नहीं पता वो ये है कि ये शो बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित और उनके डॉक्टर पति श्रीराम नेने की कहानी से प्रेरित है।

    दीपिका कक्क्ड़

    पिंकविला की खबर के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बेसिक स्टोरीलाइन माधुरी और श्रीराम की प्रेम-कहानी से मिलती-जुलती है जब दोनों कोर्टशिप पीरियड में थे। उस वक़्त, माधुरी जहाँ अपने शूट में व्यस्त रहती थी, वही डॉक्टर नेने अपने रोगियों में घिरे रहते थे। इसलिए दोनों को अपने कोर्टशिप पीरियड के दौरान, एक-दूसरे से मिलने का बहुत कम समय मिल पाता था। इसलिए रोमांस करने में बहुत संघर्ष लगता था।

    Image result for Madhuri Dixit Sriram Nene

    जबकि शादी के बाद, माधुरी अपना ग्लैमरस करियर छोड़ कर अपने पति के साथ यूएसए में ही शिफ्ट हो गयी थी, वह अब इतने सालों बाद, बॉलीवुड में लौट आई हैं और आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में दिखाई दी थी।

    शो में प्रोमो में भी यही दिखाया गया है कि डिनर डेट के दौरान, कैसे दोनों अपनी बातचीत तक पूरी नहीं कर पाते। दीपिका सोनाक्षी नाम की एक टीवी अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं तो वही करण रोहित नाम के एक सर्जन की भूमिका में दिखाई देंगे। कभी कोई सोनाक्षी का ऑटोग्राफ लेने आ जाता है तो कभी रोहित को ऑफिस से कॉल आ जाता है। और ऐसे ही, दोनों एक बार फिर अपनी डेट पूरी किये बिना ही चले जाते हैं।

    बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान इस शो के नरेटर हैं और अब तक रिलीज़ हुए दोनों प्रोमो में, उन्होंने ही दर्शको के सामने सोनाक्षी और रोहित का परिचय करवाया था। शो स्टार प्लस पर 17 जून से रात के ठीक 9 बजे प्रसारित होगा।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *