Fri. Apr 19th, 2024
दिशा पाटनी के इस वर्कआउट वीडियो का क्या है 'टीम टाइगर' कनेक्शन?

अभिनेत्री दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अगर आप उनके सोशल मीडिया पर नजर डाले तो आपको पता चलेगा कि उन्हें वर्कआउट से कितना प्यार है। वह आये दिन अपने जिम सेशन की वीडियोस सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को प्रेरित करती रहती हैं। जब वह फिल्म ‘बागी 2’ की शूटिंग कर रही थी, उस दौरान भी उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ वर्कआउट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे।

हाल ही में, दिशा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म करके चंडीगढ़ से मुंबई लौटी हैं और आते ही जिम पहुँच गयी। आज मलंग अभिनेत्री ने खुद का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक खतरनाक पार्कर पैंतरेबाज़ी का अभ्यास करती दिख रही हैं जिसे ‘कोंग वॉल्ट’ कहा जाता है। वीडियो में, दिशा को वर्कआउट मैट के एक ऊंचे ढेर की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है और कैसे वह इतनी आसानी से उस पर से कूद कर लैंड कर जाती हैं। लाल शॉर्ट्स के साथ एक आर्मी ग्रीन टी पहने, दिशा लोगो को नियमित रूप से वर्कआउट करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B4RZsvsgNPR/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि, हमारी नजरें दीवार पर लिखे ‘टीम टाइगर’ की तरफ जा रही है जिससे लग रहा है कि क्या इसका टाइगर श्रॉफ से तो कोई कनेक्शन नहीं है। टाइगर और दिशा को अक्सर मुंबई में साथ घुमते हुए कैप्चर किया जाता है। हाल ही में, दोनों एक इवेंट के लिए कोच्ची गए थे जहाँ दोनों ने साथ में प्रदर्शन दिया।

इस दौरान, दिशा जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ में दिखाई देंगी जिसमे उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल वैलेंटाइन पर रिलीज़ होगी। साथ ही, अभिनेत्री ने एकता कपूर की फिल्म भी साइन कर ली है जिसको लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह निर्माता की बायोपिक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के पहले लुक में दिशा के हाथो में बहुत सी अँगूठिया नजर आ रही हैं, जैसी एकता असल ज़िन्दगी में पहनती हैं।

https://www.instagram.com/p/B4Cn-uogC0i/?utm_source=ig_web_copy_link

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *