Tue. May 7th, 2024
दिव्यांका त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर जताया पति विवेक दहिया ने गर्व, जानिए डिटेल्स 

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कुछ बेहतरीन शो में काम किया है और उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग कई बड़े फिल्मी सितारों से भी ज्यादा है। साथ ही साथ, अपने शानदार फैशन सेंस से भी अभिनेत्री सभी को प्रभावित करती रहती हैं। और इस सब के बाद भी, वह अपने परिवार और पति विवेक दहिया के साथ समय बिताना नहीं भूलती।

हाल ही में, दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर कई तसवीरें साझा की है जो आयकर दिवस से सम्बंधित हैं। अभिनेत्री को वहां बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। अपने कैप्शन में, उन्होंने फैंस को अच्छा करदाता बनने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किस तरह वह सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित होने पर आभारी हैं। हल्के गुलाबी रंग के सूट में चमकती हुई अभिनेत्री को कुछ पुरस्कार दिए जाते हुए भी देखा गया।

https://www.instagram.com/p/B0U4n1-nyRe/?utm_source=ig_web_copy_link

उनके इस पोस्ट पर कई लोगो ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें गर्व है। कुछ ने लिखा- ‘चमकते रहो’ तो कुछ ने टिपण्णी की- ‘ये बहुत बड़ी उपलब्धि है और आप इसके लायक हैं’। लेकिन सबसे प्यारी टिपण्णी थी उनके पति और अभिनेता विवेक की, जिन्होंने लिखा-“सबसे गौरवपूर्ण। ” अभिनेत्री ने एक रोमांटिक सा जवाब देते हुए लिखा-“मैं जल्द ही घर आ रही हूँ, तभी मुझे व्यक्तिगत बोलना।”

https://www.instagram.com/p/BzvTlRNHO0i/?utm_source=ig_web_copy_link

इस बीच, दिव्यांका को लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के रूप में देखा जाता है। हाल ही में, शो सुर्खियों में रहा है क्योंकि करण पटेल, जो रमन भल्ला (इशिता के पति) की भूमिका निभा रहे थे, ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भाग लेने के लिए शो से बाहर निकल गए हैं। दिव्यांका और विवेक दहिया ने हाल ही में ‘नच बलिए 9’ के प्रीमियर एपिसोड में भी रोमांटिक डांस परफॉरमेंस दिया था। भव्य अभिनेत्री ने वेब दुनिया में भी कदम रखा है और राजीव खंडेलवाल के साथ एकता कपूर के शो, ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में दिखाई देंगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *