Tue. Apr 16th, 2024
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस तस्वीर में एक-दूसरे से नजरे नहीं हटा पा रहे हैं, देखिये तस्वीर

    टीवी शो ‘यह है मोहब्बतें’ से मोहब्बत में पढ़ने और फिर शादी करने वाले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी में से एक है। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है। जबकि दिव्यांका ने अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती से सभी का दिल जीत रखा है, विवेक के हॉट लुक्स के भी कम लोग दीवाने नहीं है।

    दोनों इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहते हैं और अक्सर मस्ती और पागलपंती से भरी तसवीरें पोस्ट करते हैं। इस जोड़ी के काफी फैन क्लब्स हैं जो दोनों के बारे में दर्शको को अपडेट भी देते रहते हैं। हालांकि, इस बार अभिनेत्री का पोस्ट कुछ अलग था। इस बार अभिनेत्री ने अपने पति के साथ एक बेहद रोमांटिक पोस्ट डाला है जिसमे दोनों एक-दूसरे की आँखों में डूबे दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में ट्विनिंग भी कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा-“मुझको भावे…गलियाँ तेरी गलियाँ !”

    divyanka-vivek

    उनकी प्रेम-कहानी काफी अलग है क्योंकि उनके पूरी तरह से प्यार में पड़ने से पहले, उनके परिवारवाले उनकी शादी करने के लिए उत्सुक थे। दोनों ने अपने अपने घरवालो के कहने पर इतना मिलना-जुलना शुरू किया और फिर अंत में शादी कर ली। इस क्यूट जोड़ी को शादी किये तीन साल पूरे हो गए हैं।

    Related image

    इस दौरान, दिव्यांका अपने शो ‘यह है मोहब्बतें’ में व्यस्त हैं। शो में उनके साथ करण पटेल अहम किरदार निभाते हैं। वही दूसरी तरफ, विवेक आखिरी बार सुपरनैचुरल शो ‘क़यामत की रात’ में करिश्मा तन्ना के साथ दिखाई दिए थे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *