Thu. Apr 25th, 2024
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की उबड़-खाबड़ ऑटो रिक्शा की सवारी, देखे विडियो

    जब बात टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ी की आती है तो सबसे पहले नाम दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आता है। दोनों की प्रेम-कहानी बहुत ही फिल्मी है और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती भरे पोस्ट डालते रहते हैं। इस बार, दोनों ने अपनी गाड़ी छोड़ ऑटो रिक्शा की सवारी लेने का फैसला किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिये अपना सफर साझा किया। उनका सफर काफी उबड़-खाबड़ रास्ते से भरा हुआ था जिसे देख आप भी इससे सम्बंधित हो पाएंगे।

    देखिये उनका मजेदार वीडियो-

    https://www.instagram.com/p/BxywhySBgKZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    वैसे ये पहली बार नहीं है जब दोनों ने मुंबई वासी होने के नाते अपना दर्द साझा किया हो। इससे पहले भी दोनों ने ट्वीट कर मुंबई के गड्डो पर अपना अनुभव साझा किया था। दोनों को टीवी शो ‘यह है मोहब्बतें’ के सेट पर प्यार हुआ था जिसमे दोनों के विपरीत अलग अलग अभिनेताओं को कास्ट किया गया था।

    उनकी प्रेम-कहानी काफी अलग है क्योंकि उनके पूरी तरह से प्यार में पड़ने से पहले, उनके परिवारवाले उनकी शादी करने के लिए उत्सुक थे। दोनों ने अपने अपने घरवालो के कहने पर इतना मिलना-जुलना शुरू किया और फिर अंत में शादी कर ली। इस क्यूट जोड़ी को शादी किये तीन साल पूरे हो गए हैं।

    divyanka vivek

    divyanka-vivek

    विवेक ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में, दिव्यांका को अपना लकी चार्म बताया था। उनके मुताबिक, “मेरे पिता ने मुझे पहले कहा था कि जब तुम्हे अपनी साथी मिल जाएगी तो यूनिवर्स तुम्हारे लिए आश्चर्यजनक रूप से बात करेगा। यह बात मेरे साथ रही और मैं इंतजार कर रहा था कि क्या होता है। और मुझे यकीन नहीं हुआ जब शादी के तुरंत बाद ‘कवच’ मुझे मिला। मैंने सोचा-हां, यह बात काम कर रही है। दिव्यांका पूरी तरह से मेरी लकी चार्म हैं।

    इस दौरान, दिव्यांका अपने शो ‘यह है मोहब्बतें’ में व्यस्त हैं। शो में उनके साथ करण पटेल अहम किरदार निभाते हैं। वही दूसरी तरफ, विवेक आखिरी बार सुपरनैचुरल शो ‘क़यामत की रात’ में करिश्मा तन्ना के साथ दिखाई दिए थे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *