Sat. Apr 20th, 2024
    दिल्ली छात्र लोन

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज बढ़ते वायु प्रदुषण के सन्दर्भ में लोगों से बात की। इस दौरान केजरीवाल ने वायु प्रदुषण के विभिन्न कारणों के बारे में लोगों को बताया और इसके समाधान के बारे में चर्चा की।

    अपने भाषण में अरविन्द केजरीवाल ने पहले वायु प्रदुषण के स्तर के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में वायु में हानिकारक तत्वों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गयी है।

    इसके लिए केजरीवाल ने आस-पास के इलाकों में फसलों के जलाने को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ा प्रदुषण दिल्ली की वजह से नहीं नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के इलाकों से फैला है।

    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते उनका यह फर्ज बनता है कि वे इस विषय में कुछ करें। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की हालत उनसे देखी नहीं जानती।

    इसके समाधान के लिए केजरीवाल ने कहा कि किसानों पर जुर्माना लगाने से कुछ नहीं होगा। फसलों को जलाना किसानों की मजबूरी है और इसमें सरकार को किसानों की मदद करनी होगी। उन्होंने कहा कि यह एक आर्थिक समस्या है।

    इसे सुलझाने के लिए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और अन्य सरकारों को एक साथ आकर इस विषय में काम करना होगा। सभी सरकारों को किसानों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए किसानों को आर्थिक रूप से मदद करनी होगी। इसके लिए केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से समय भी माँगा था लेकिन उन्हें अभी तक समय नहीं दिया गया है।

    केजरीवाल ने कहा कि सरकारों को यह निश्चित करना होगा कि किसानों की मदद के लिए कितना पैसा देना होगा और उन्हें यह पैसा दे देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का समाधान अभी नहीं किया गया तो यह बाद में फिर होगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।