Thu. Apr 25th, 2024
    मौसम

    राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन दोपहर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज हुआ।

    वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इससे पहले कल मौसम विभाग नें दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के संकेत दिए थे। हाल ही में दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी देखने को मिली थी।

    हल्की बारिश की वजह से दिल्ली की हवा में भी प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है और अगले कुछ दिन वातावरण साफ़ रह सकता है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *