Sun. May 19th, 2024
मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होनें बताया कि दिन में मौसम साफ रहेगा और दोपहर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 53 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *