Mon. May 20th, 2024
    उत्तर प्रदेश प्रदुषण

    राजधानी दिल्ली में धुंध का खतरा कहीं से भी घटता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानों पूरा शहर ही गैस चैंबर में तब्दील हो गया हों। हालत ये है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी अब कतराने लगे है। सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया है। तो वहीं इस संकट को कम करने के लिए 13 नवम्बर से 17 नवंबर तक ओड-इवन लागू कर दिया है।

    इसके बावजूद भी प्रदुषण में कोई गिरवाट नहीं देखने को मिल रहा। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार तक हालात में किसी भी प्रकार की बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। प्रदुषण के कारण हॉस्पिटलों में मरीजों की आस्चर्यजनक वृद्धि हुई है। पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन ने बताया है कि पुरे मामले में उनकी सरकार कड़ी नजर रख रही है। केजरीवाल को इन सबके लिए दोषी करार देते हुए उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार कुछ नहीं कर रही, इसलिए खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    उधर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए अगले तीन दिनों के भीतर एक आपातकालीन बैठक बुलाने का आग्रह किया है। जिसमे फैलते वायु प्रदुषण पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय मौसम विभाग हिस्सा लेगी। इस धुंध से जहां एक तरफ दिल्ली वासी परेशान है तो वहीं जंतुओं का का भी जीवन अब खतरे में आ गया है।

    प्रदुषण को कम करने के लिए हुए नए फैसले

    इस मामले में एनजीटी ने सरकार को कड़ी फटकार लगते हुए सभी कंस्ट्रक्शन कार्यों पर रोक लगा दी है। वहीं दिल्ली में ट्रकों कि एंट्री पर रोक लगा दी गयी है। एनजीटी ने 10 साल पुरानी डीजल कार और 15 साल पुरानी पेट्रोल कार की एंट्री पर रोक लगा दी है। एनजीटी ने दिल्ली के प्रदुषण को जीने का अधिकार को छीने जाना बताया है।

    प्रदुषण पर हों रही है जमकर राजनीति

    वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी अपने चरम सीमा पर है दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की दुर्दशा के लिए पडोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की ये हालत उसके सभी पडोसी राज्यों के वजह से हुई है। अगर पंजाब और हरियाणा साथ दे तो कुछ समाधान निकल सकता है।

    केजरीवाल के इस बयान को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के सीएम कुछ भी बिना सोचे समझे बोल देते है। अपने जिम्मेदारियों को निभाने के बजाए वो पंजाब को दोष दे रहे है। अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि प्रदुषण को कम करने के लिए उनकी सरकार कुछ कर ही नहीं रही है।