Sat. Apr 20th, 2024
    अरविंद केजरीवाल

    सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली और पुडुचेरी दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में जनता के साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए दोनों ही प्रदेशों को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाना चाहिए।

    केजरीवाल ने पुडुचेरी और दिल्ली के हाल को एक सा बताया। उन्होंने कहा दोनों ही जगह सरकार गवर्नर द्वारा संचालित की जा रही है। उन्हें सीएम नारायणास्वामी के प्रति बेहद सहानुभूति है।

    राज्य सरकार के प्रति गवर्नर किरण बेदी के नकारात्मक रवैऐ के विरोध में पुद्दुचेरी के सीएम नारायणास्वामी बीते 13 फरवरी से राजनिवास के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।

    आप प्रमुख ने रिपोर्टरों को दिए बयान में कहा, “गवर्नर किरण बेदी के कारण जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को राज्य चलाने में बेहद दिक्कत हो रही है। एलजी विकास कार्यों में रोड़ा लगा रही हैं। ठीक वैसा ही दिल्ली में हमारे साथ हो रहा है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही गवर्नरों की नियुक्ति केंद्र की भाजपा सरकार ने की है, जिससे समस्या आ रही है। उनके अनुसार, “जल्द से जल्द दोनों प्रदेशों को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाना चाहिए। दोनों ही प्रदेशों में राज्य सरकारों के साथ इस तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *