Tue. Sep 17th, 2024

    नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)| राजधानी में दो नाबालिग लड़कों द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र 10 और 11 साल है। दोनों आरोपी और पीड़िता दिल्ली सीमा के समीप कापासेरा क्षेत्र के हैं।

    गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चे सोमवार की रात को पार्क में खेल रहे थे। फिर दोनों लड़कों ने बच्ची को पकड़ लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां पार्क में पहुंची तो दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।”

    पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। उसे एक दिन तक अस्पताल में रखा गया।

    भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *