Wed. May 8th, 2024
kejriwal-and-gadkari-

दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब ‘स्वच्छ यमुना’ कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के भाषण के दौरान कुछ लोगों ने उनकी हूटिंग कर दी। उस कार्यक्रम में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी शामिल थे।

कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ राष्ट्रीय गंगा परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से किया गया था। जैसे ही केजरीवाल ने अपनी बार रखनी शुरू की वहां मौजूद कुछ लोगों ने खांसना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि साल भर पहले तक केजरीवाल खांसी और कफ की बिमारी से पीड़ित थे।

कल उनके संबोधन के दौरान लोग खांस कर उनका मजाक उड़ाने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा “अगर थोड़ा सा शांत हो जाएं तो अच्छा रहेगा” … हालाँकि लोग चुप नहीं हुए। जब खांसने की आवाज ज्यादा तेज हो गई तो नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को हस्तक्षेप करना पड़ा। गडकरी ने लोगों को डांट कर कहा ” जरा शांत रहिए प्लीज, सरकारी कार्यक्रम है, सुनिए… केजरीवाल जी आप शुरु करिए।” उसके बाद लोग शांत हो गए।

कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह, भाजपा के सांसद और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

By आदर्श कुमार

आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *