Fri. Mar 29th, 2024
    Rahul-Gandhi-

    नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)| पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में में पार्टी की हार पर चर्चा की।

    इस बैठक में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, महाबल मिश्रा, जे.पी.अग्रवाल, राजेश लिलोथिया और अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ पी.सी. चाको ने भाग लिया। चाको दिल्ली के पार्टी प्रभारी हैं। दीक्षित भी इन चुनावों में उम्मीदवार थीं।

    बैठक एक घंटा से ज्यादा समय तक चली।

    कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी।

    कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में 1998 से 2013 तक शासन किया, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हार गई।

    राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ व हरियाणा के नेताओं के साथ भी की।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *