Sat. Apr 20th, 2024
    कुमार विश्वास

    आप के बागी नेता कुमार विश्वास और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात के एक दिन बाद ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने सुझाव दिया कि कुमार को पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए मना सकते हैं जहां से आम आदमी पार्टी की अतिशी चुनाव लड़ रही हैं।

    सूत्रों से खबर हैं कि दोनों के बीच राजनीति के विषय पर करीबन एक घंटे चर्चा चली।

    सूत्रों के अनुसार दिल्ली भाजपा नेतृत्व वाली सीट से उनकी सिफारिश करेगा, लेकिन आखरी फैसला केंद्र नेतृत्व का ही होगा। राज्य भाजपा ईकाई हाईकमान को प्रत्येक सीट की सिफारिश कर दी हैं। 5 अप्रैल को सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की सम्भावना हैं।

    सूत्रों के अनुसार पूर्वी दिल्ली के वर्तमान सांसद महेश गिरी को गुजरात के जूनागढ़ स्थानांतरित किया जा सकता हैं। जहां वह पहले एक पीठ के प्रमुख थे।

    2014 में कुमार विश्वास ने अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन  आप प्रमुख अरविंद केजरिवाल से उनके मदभेद जनवरी 2018 को सार्वजनिक हो गए। जब उन्हेने राज्यसभा सीटों के लिए की गई सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता उम्मीदवारी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सवाल किए।

    पार्टी सूत्रों का कहना हैं कि- कुमार एक तेज तर्रार वक्ता हैं, और उनका दिल्ली के मतदाताओं से जुड़ाव हैं क्योकि पहले आप के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में काफी वक्त बिताया हैं। पूर्वी दिल्ली सीट उनके सही रहेगी क्योकि वह उत्तर प्रदेश से हैं। और उस क्षेत्र में वहा के लोगों का एक बड़ा हिस्सा हैं।

    मनेज तिवारी ने कहा कि-भाजपा की दिल्ली ईकाई लोकसभा चुनाव के लिए एक अलग घोषणा पत्र लेके आएगी। जिसमे स्थानिय मद्दो पर अलग ध्यान दिया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि पूर्ण राज्य इस घोषणा पत्र का हिस्सा नही रहेगा क्योकि केजरिवाल पर राष्ट्रीय राजधानी के चलाने का भरोसा नही किया जा सकता।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *