Fri. Mar 29th, 2024

    वरिष्ट आइएएस आधिकारी संजय अगरवाल को एग्रीकल्चरल सेक्रेटरी(कृषि सचिव) और संजीव रंजन को एनएचएआई चीफ के रूप में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया गया हैं।

    कार्मिक मंत्रालय अनुसार, संजय अगरवाल, जोकि उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, उनकी नियुक्ति कृषि, किसान कल्याण विभाग में सचिव के रूप में हो रही हैं। उनकी नियुक्ति एस के पटनायक के निवृत्ति के बाद की जा रहीं हैं। वे 30 सितम्बर से अपना सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे।

    संजीव रंजन, 1985 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, वे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन होंगे। और एक आईएएस अधिकारी तरुण कपूर की नियुक्ति दिल्ली विकास प्राधिकरण के वाईस चेयरमैन की रूप में नियुक्ति की गयी हैं। तरुण कपूर इस महीने के अंत में उदय प्रताप सिंह की सेवा निवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे।

    डायरेक्टर जनरल ऑफ़ नेशनल आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया, प्रीतम सिंह को नेशनल कमीशन ऑफ़ शेड्यूल्ड कास्ट के सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया हैं।

    उत्तर प्रदेश कैडर की अनीता भटनागर की नियुक्ति मुख्य सुचना सचिव के रूप में की गयी हैं। 1985 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन की नियुक्ति राजस्व विभाग में विशेष सचिव के रूप में नियुक्ति की गयी हैं।

    इसके आलावा 20 से ज्यादा आधिकारियों की पदोन्नति कर आतिरिक्त सचिव बनाया गया हैं। ज्ञानेश कुमर और गोविन्द मोहन को गृह मंत्रालय में आतिरिक्त सचिव बनाया गया हैं।

    By प्रशांत पंद्री

    प्रशांत, पुणे विश्वविद्यालय में बीबीए(कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती, रक्षा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में रूचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *