Fri. Mar 29th, 2024
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दिलीप जोशी और भव्य गाँधी का हुआ पुनर्मिलन, देखिये तस्वीर

    ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दिलीप जोशी और उनके पूर्व ऑन-स्क्रीन बेटे, भव्य गांधी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में एक-दूसरे से मुलाकात की। उन्होंने 7 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। ऑन-स्क्रीन पिता और पुत्र की जोड़ी, हाल ही में मुंबई में एक स्वतंत्रता दिवस समारोह में फिर से मिले। दिलीप जोशी और भव्य दोनों ही एक सेल्फी के लिए मुस्कुरा रहे थे।

    वे मुंबई में एक कार्यक्रम में मिले थे। वर्तमान में छोटे पर्दे से दूर रहने वाले भव्य ने शो में तपू की भूमिका निभाई थी और उन्होंने 8 साल से अधिक समय तक काम करने के बाद शो छोड़ दिया। भव्य वास्तव में शो में ही बड़े हुए हैं क्योंकि हमने शुरू में उन्हें एक छोटे बच्चे के रूप में देखा था। उन्होंने अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता दिलीप जोशी और दिशा वकानी के साथ एक शानदार बंधन साझा किया। शो छोड़ने के बाद भी, भव्य ने अपने संबंधों को बनाए रखा और अपने सभी सह-कलाकारों के साथ संपर्क में रहे।

    https://www.instagram.com/p/B1TSB6YA7Ed/?utm_source=ig_web_copy_link

    हाल ही में उन्हें मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी के साथ डिनर करते देखा गया था जब दोनों ने मिलकर रक्षा बंधन का त्यौहार एकसाथ मनाया।

    भव्य ने शो में एक शैतान बच्चे का किरदार बखूबी निभाया था। शो के पहले साल के अंत तक ही, तपु एक घरेलु नाम बन गए और सबसे चहीते बाल कलाकार भी। हमने शो में तपू को एक शरारती बच्चे से जिम्मेदार युवा में तब्दील होते देखा है। जब उन्होंने गुजराती सिनेमा करने के लिए शो छोड़ा तो उनकी जगह 19 वर्षीय राज अनादकत ने ली जिन्हें भी दर्शकों ने तपू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

    TAPU

    जबकि दिलीप अभी भी इस कॉमेडी शो का हिस्सा हैं, भव्य को आखिरी बार ‘शादी के सियापे’ में देखा गया था।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *