Sat. Apr 20th, 2024
    चीन दक्षिणी चीन सागर अमेरिका

    चीनी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन द्वारा विवादित दक्षिणी चीन सागर पर स्थित द्वीपों का विस्तार किया जा रहा है। चीन द्वारा सागर में कुछ अन्य द्वीपों को नियंत्रित व विस्तारित किया जा रहा है। चीन यहां पर हवाई अड्डों का निर्माण भी कर रहा है जो कि उसके पड़ोसी देशों व अमेरिका को खतरनाक चेतावनी भरा संकेत हो सकता है।

    चीन की राष्ट्रीय समुद्री डाटा व सूचना सेवा और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पीपुल्स डेली के विदेशी संस्करण द्वारा चलाई गई एक वेबसाइट में कहा गया है कि चीन ने दक्षिणी चीन सागर पर अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाया है और इतना ही नहीं यथोचित रूप से सागर में द्वीपों का विस्तार भी किया है।

    ये रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई थी लेकिन चीन के प्रमुख सरकारी पत्र ग्लोबल टाइम्स में सोमवार को छपी। चीनी रिपोर्ट के मुताबिक चीन द्वारा विवादित दक्षिणी चीन सागर में द्वीपों का काफी विस्तार किया गया है।

    यहां पर चीन द्वारा कई निर्माण परियोजनाएं शुरू की गई है जिसमें 290,000 वर्ग मीटर (72 एकड़) के रडार की सुविधा शामिल है। गौरतलब है कि इस बारे में अमेरिकी थिंक टैंक ने भी इस महीने की शुरूआत में जानकारी दी है। जिसके बाद अब चीनी रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है।

    विवादित दक्षिणी चीन सागर में बढ़ रही है चीनी घुसपैठ

    दक्षिणी चीन सागर में चीन की उपस्थिति बढ़ने के बारे में बीजिंग का कहना है कि ये क्षेत्र हमारा ही है और हम इसमें कुछ भी निर्माण गतिविधियां कर सकते है।

    बीजिंग के मुताबिक सागर में कई द्वीपों के विस्तार से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को प्रदान करने में मदद मिलेगी। साथ ही चीन का मानना है कि वो सैन्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए भी वहां पर निर्माण कर रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस सागर में कुछ द्वीपों पर व्यापक भूमि सुधार का काम किया गया है। दक्षिणी चीन सागर में चीनी भंडारण और प्रशासनिक भवनों के लिए सुविधाएं भी विकसित की गई है।

    चीन ने इन कामों में तेजी जब से की है तब अधिकतर देशों का ध्यान उत्तर कोरिया संकट की तरफ चल गया है। चीन ने इसी का फायदा उठाकर गुपचुप तरीके से दक्षिणी चीन सागर में अपने काम को तेजी से विस्तारित किया है।