Sat. Apr 20th, 2024
    वियतनाम और इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया और वियतनाम के गश्त करने वाले जहाजों के टकराव हो गया था। इंडोनेशिया ने दावा किया है कि वियतनाम के जहाज अवैध तरीके से उसके जल में फिशिंग कर रहे थे। असत्यापित वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि इंडोनेशिया के जहाज से हथियारबंद सैनिक वियतनाम के तटीय सुरक्षाकर्मियों पर चिल्ला रहे थे।

    इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इसमें इंडोनेशिया का व्यक्ति “कुत्ता”, “सूअर” और “तुम मरोगे” जैसे अपशब्द बोलते हुए दिखाया जा रहा है। इस नाव से 12 वियतनाम के मछुवारो को हिरासत में लिया गया था जो संघर्ष के बाद डूब गयी थी।

    कैदियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौसैन्य बेस पर रखा गया था। नौसैन्य कमांडर रियर एडमिरल युदो मार्गोनो ने कहा कि “वियतनाम के तटीय सुरक्षाकर्मियों ने दो अन्य लोगो को बचाया है।” कमांडर के मुताबिक यह विवाद इंडोनेशिया के नटुना द्वीप चैन पर हुआ था।

    असत्यापित वीडियो के अनुसार फुटेज में व्यक्ति बन्दूक लेकर चिल्ला रहा है। उन्होंने कहा कि “जिस स्थान से गिरफ्तारी हुई है वह असल में इंडोनेशिया का भाग है। लेकिन वियतनामी भी इस क्षेत्र में अपना दावा करते हैं।” दक्षिणी चीनी सागर पर चीन भी अपना अधिकार मानता है।

    वैश्विक ताकतों के मुताबिक ताइवान एक पाखंडी प्रान्त है, वह मेनलैंड से सागर को जोड़ना छाएगा चाहे बलप्रयोग ही क्यों न करना पड़े।  ताइवान के प्रति बीजिंग का शत्रुतापूर्ण रवैया अक्सर रणनीतिक दक्षिणी चीनी सागर और जलमार्ग पर ही प्रदर्शित होता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *