Thu. Apr 25th, 2024
    ubtan in hindi

    इस दुनिया में या तो लोगो को पता ही नहीं होता कि उबटन होता क्या है, या फिर जिन्हें पता होता भी है तो वो यह नहीं जानते कि उबटन का असली मतलब क्या है। यदि आप वास्तव में उबटन मास्क, उसको प्रयोग करने की विधि, और उसके फ़ायदे के बारे में जाना चाहते है तो आज इस अनुच्छेद में उसी का वर्णन किया जाएगा।

    उबटन असल में हल्दी, बेसन, और चंदन का मिश्रण है। धरती पर इंसानों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला यह सबसे पहला मास्क है। इस मास्क को शादियों में भी प्रयोग करा जाता है। उबटन की सामग्री से कई फ़ायदे होते है जिनके बारे में हमे अधिक जानकारी नहीं होती।

    विषय-सूचि

    सफेद त्वचा के लिए उबटन नुस्खे (ubtan for body whitening in hindi)

    आप जो भी उत्पाद अपनी त्वचा के लिए इस्तेमाल करते है, उबटन को उसी के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते है। यह न केवल आपकी त्वचा को गोरा करेगा, बल्कि ब्लैकहैड्स, व्हाइटहेड्स, काले धब्बे, सूर्य की किरणों का असर आदि।

    उबटन को कई तरीकों से प्रयोग करा जा सकता है। चेहरे में रौनक लाने के लिए उबटन को प्रयोग करने के 5 नुस्खे :

    उबटन फेस वॉश (ubtan face wash in hindi)

    ubtan face wash in hindi

    सामग्री

    • एक चम्मच चंदन पाउडर
    • 2 चम्मच बेसन
    • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
    • 2 चम्मच दूध
    • मिक्सिंग बाउल
    • ब्रश

    बनाने की विधि

    • एक बाउल में सभी सूखी सामग्री मिला लें और ऊपर से दूध डाल लें।
    • इसे ब्रश या हाथ की मदद से मिला ले ताकि इसमें गांठ ना पड़े। यह ना ही ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला।
    • इसे नहाने से 15 – 20 मिनट पहले लगा लें।
    • अब इसे सूखने दे।
    • अब चेहरे को धो ले। कोशिश करे कि कोई भी साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि उबटन ही यह काम कर देता है।

    काम करने की विधि

    कच्चा दूध त्वचा को कई फ़ायदे देता है जैसे नमी देना, अच्छे से साफ करना, तेल को संयमित रखना, और सौम्य मरम्मत। जब इसको उबटन के साथ मिलाया जाता है तो आपकी रोज की ज़रूरत पूरी हो जाती है।

    चंदन आपकी त्वचा को नरम बनाता है, जबकि बेसन त्वचा के छूटने में मदद करता है और मृत कोशिकाएं खत्म करता है। हल्दी एक जीवाणुरोधक है।

    उबटन फेस स्कर्ब (ubtan face scrub in hindi)

    सामग्री

    • एक चम्मच दलिया
    • 3 चम्मच चने का आटा
    • 2 चम्मच चंदन का पाउडर
    • ½ चम्मच हल्दी
    • 2 चम्मच खीरा
    • बाउल

    बनाने की विधि

    • सभी सूखी सामग्री को एक बाउल में मिला लें।
    • खीरे का पेस्ट उसमें डालकर मिला लें।
    • एक समय पर थोड़ा – थोड़ा लेकर चेहरे पर लगाकर मालिश करते रहे।
    • इसे 5 – 10 मिनट तक कम से कम करते रहे।
    • अपने चेहरे को धो ले।

    काम करने की विधि

    हमें अपने चेहरे को कुछ दिनों में स्क्रब करते रहना चाहिए क्योंकि हमारी त्वचा पर सारी धूल मिट्टी और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती है। इसी कारण से हमें ब्लैकहैड्स होते है। हमेशा अपने चेहरे पर स्क्रब लगाते रहे और टोनर की मदद से साफ करते रहे।

    उबटन मॉइश्चराइजर (ubtan moisturiser for face in hindi)

    ubtan moisturizer in hindi

    सामग्री

    • 6 – 7 बादाम
    • दूध या क्रीम
    • एक चम्मच शीशम का तेल
    • एक चम्मच तुलसी पाउडर
    • 3 चम्मच चने का आटा
    • 2 चम्मच चंदन पाउडर
    • ½ चम्मच हल्दी

    बनाने की विधि

    • बादाम को दूध या क्रीम में रात भर के लिए भिगोकर रख दे।
    • इसमें शीशम का तेल, और तुलसी पाउडर मिला लें।
    • इसमें उबटन डालकर मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • इसे चेहरे पर लगाए और 10 मिनट के लिए छोड़ दे। उसके बाद नहा ले।

    काम करने की विधि

    यह मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, और त्वचा को कोमल, साफ और हल्का बनाता है। बादाम में विटामिन ए होता है जो कि त्वचा को बेदाग बनाते है। तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट्स होने की वजह से कील – मुहांसों की समस्या को दूर करता है। जब इन सबको उबटन के साथ मिलाया जाता है तो यह किसी जादू की तरह काम करता है।

    उबटन फेस मास्क (ubtan face mask in hindi)

    ubtan face mask in hindi

    सामग्री

    • 1 चम्मच गेंहू का आटा
    • 1 चम्मच बेसन
    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • ½ चम्मच हल्दी
    • 2 चम्मच गुलाब का पानी
    • बाउल

    बनाने की विधि

    • सभी सूखी सामग्री को एक बाउल में मिला ले।
    • अब इसमें धीरे – धीरे गुलाब का पानी डाले और एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • एक सही स्थिरता आने तक गुलाब का पानी मिलाते रहें।
    • इसे सूखने के लिए 20 मिनट तक छोड़ दे।
    • अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

    काम करने की विधि

    गेंहू का आटा त्वचा की कोशिकाओं का पुनर्निर्माण करता है। जब उबटन के साथ इसको मिलाया जाता है तब यह एक कैटेलिस्ट की तरह काम करते हुए त्वचा को बेहतर करता है। गुलाब का पानी छिद्र को बन्द करता है।

    काले निशान हटाने के लिए उबटन (ubtan for black spots in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच बेसन
    • 1 चम्मच मिल्क पाउडर
    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • ½ चम्मच हल्दी
    • 1 चम्मच शहद
    • 2 चम्मच शहद
    • 1 चम्मच नींबू
    • बाउल

    बनाने की विधि

    • सभी सूखी सामग्री को एक बाउल में मिला ले।
    • अब इसमें शहद, नींबू का रस, और दूध मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • इसे चेहरे पर लगाए और 15 – 20 मिनट तक छोड़ दे।

    काम करने की विधि

    नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है और जब यह शहद के साथ मिलाया जाता है तो एंटी टेन पैक की तरह काम करता है।

    इस लेख से सम्बंधित अपने सवाल और सुझाव आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *