Wed. May 8th, 2024
वीडियो: तैमूर ने अपने जन्मदिन पर काटा सैंटा क्लॉस वाला केक, सैफ-करीना भी दिखे संग

इकलौता स्टार-किड जो अपने माता-पिता की तुलना में इंटरनेट पर बड़ा सेंसेशन है, तो वह है तैमूर अली खान। कल तैमूर 3 साल के हो गए। जबसे उनका जन्म हुआ है, तबसे ही वह मीडिया के चहीते बच्चे बन गए हैं और ऐसा एक दिन भी नहीं जाता जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल न होती हो। चूँकि कल उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था, तो ऐसे मौके पर उनके माता-पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने उनके लिए एक सुंदर पार्टी का आयोजन किया था।

हमें तैमूर का एक वीडियो देखने के लिए मिला जिसमे वह सैंटा क्लॉस के डिज़ाइन वाला टू-टायर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, सैफ और करीना भी उनके बगल में खड़े होकर उन्हें चीयर करते दिख रहे हैं। सैफ ने ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई है जबकि करीना ने नीले और सफेद पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है। ब्लैक टी, सफ़ेद पैंट और बूट में सजे लिटिल टिम केक काटने वक़्त बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B6SsURiHtAK/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B6Qjyi5nK5S/?utm_source=ig_web_copy_link

उनके जन्मदिन पर वायरल हुई तस्वीरों में से एक में, तैमूर को अपने माता-पिता की तरह पापाराजी का अभिवादन करते भी देखा जा सकता है। परिवार के सदस्यों ने क्यूटी पाई को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। बड़ी बहन सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की कुछ अनदेखी तस्वीरों को पोस्ट किया। आंटी करिश्मा कपूर ने भी दोनों की एक साथ चिल करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।

तैमूर हाल ही में अपनी मां के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए गए थे और दोनों अब वापस शहर आ गए हैं। परिवार ने हाल ही में शर्मिला टैगोर के 75 वें जन्मदिन समारोह के लिए अपने पैतृक पटौदी महल का दौरा किया था।

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *